फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   14 transformers blew up in three days, electrical system collapsed

तीन दिन में फुंक गए 14 ट्रांसफार्मर, विद्युत व्यवस्था चरमराई

Sat, 24 Sep 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:40 PM IST
सार

लगातार हो रही बारिश के बीच जिले में तीन दिन में 14 ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं।इसी के साथ सदर तहसील में टोडलपुर, गोपालपुर, रिजोर, आंबेडकर नगर और ओरनी में ट्रांसफार्मर खराब हैं।

विज्ञापन
14 transformers blew up in three days, electrical system collapsed
बिधुत विभाग में रखे फूंके हुए ट्रांसफार्मर - फोटो : ETAH

विस्तार

एटा।/सकीट। लगातार हो रही बारिश के बीच जिले में तीन दिन में 14 ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। इससे 100 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले के देहात क्षेत्र में विद्युत सप्लाई ठप पड़ी हुई है। मलावन, पिलुआ फीडर से सप्लाई तीन दिन से बंद हैं। विद्युत निगम ने दावा किया है कि पिछले तीन दिन में देहात क्षेत्र में 14 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। नरौरा, भदावली और गोविंदगढ़ी में ट्रांसफार्मर खराब हैं। इसी के साथ सदर तहसील में टोडलपुर, गोपालपुर, रिजोर, आंबेडकर नगर और ओरनी में ट्रांसफार्मर खराब हैं।
विज्ञापन

अलीगंज तहसील में पंचपुरा, सराय, मुक्ती जैथरा, मुक्ता कॉलोनी और नगला रेवती में ट्रांसफार्मर खराब हैं। इसकी वजह से ग्रामीण परेशान हैं। 14 ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब एक सौ से अधिक गांव के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकीट ब्लॉक के मलावन कस्बा में पिछले चार दिनों से विद्युत सप्लाई नहीं पहुंची है जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। अंधेरे में लोग रात गुजार रहे हैं। वहीं लाइट नहीं आने की वजह से लोग अपने मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे हैं।
सकीट में लोगों ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन
सकीट। नगर में शनिवार सुबह लोगों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। कस्बा के आंबेडकर पार्क पर लगे ट्रांसफार्मर के उपकरण जलने से नगर के मोहल्ला पीपल टोला, मोहल्ला काजी में चार दिन से बिजली आपूर्ति बंद है। लोग परेशान हैं। लोगों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी लेकिन आज तक खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इस दौरान गौरव राठौर, साजिद अली, मिंटू, विष्णु कुमार, सावन सिंह, राजेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, विनोद कुमार मौजूद रहे।

छह घंटे बाधित रही सप्लाई
एटा। शनिवार को दोपहर से शहर की बिजली गुल हो गई। करीब छह घंटे सप्लाई बाधित रही। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता आरबी रॉय ने बताया कि बारिश होने की वजह से सेंथरी और गंगनपुर बिजली घर पर इंसुलेटर खराब होने की वजह से सप्लाई नहीं दी जा सकी। संवाद
सकीट और देहात क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचनाएं मिली है। जल्दी ही ट्रांसफार्मर को सही कराकर विद्युत आपूर्ति की सप्लाई की जाएगी।
- सत्यपाल सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed