फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   14 percent of the population will be vaccinated

14 प्रतिशत आबादी को लगाया जाएगा टीका

Tue, 23 Feb 2021 06:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
14 percent of the population will be vaccinated
एटा। जिले में अभी दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना टीका लगाया जा रहा है। वहीं तीसरे चरण की तैयारियां स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू कर दी गईं हैं। इस दौरान मतदाता सूची के हिसाब से 14 प्रतिशत लोगों को टीका लगाने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसमें पचास वर्ष से ऊपर के लोग शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में प्रथम चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। इसके बाद द्वितीय चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स राजस्वकर्मी, पुलिस, पीएसी, पीआरडी व होमगार्ड के जवान के साथ कलक्ट्रेट, नगर पालिका व पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों को इसमें शामिल किया गया। इन सभी को द्वितीय चरण में वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीसरे चरण में टीकाकरण करने की तैयारी शुरू कर दी है।
यहां मतदाता सूची के हिसाब से 14 प्रतिशत लोगों को टीका लगाने की योजना तैयार की जा रही है। यह वैक्सीन 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों को लगाई जाएगी। मतदाता सूची के हिसाब से स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक ब्लॉक से 14 प्रतिशत 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों का ब्योरा लिया जा रहा है। जिससे जानकारी हो सके कि तीसरे फेज में कितने व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed