फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   14.32 lakh cheated in the name of company's franchisee

Etah News: कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर 14.32 लाख ठगे

Fri, 02 Dec 2022 06:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
14.32 lakh cheated in the name of company's franchisee
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के एक गांव के युवक को कंपनी में फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई। बाद में आरोपियों ने पांच लाख से अधिक का चेक रकम वापसी के लिए दिया, जो बाउंस हो गया। गांव विजयपुर निवासी शिव कुमार ने संजय कुशवाह निवासी सहावर रोड नगला अस्तल जिला कासगंज, धर्मेंद्र निवासी नगला घनश्याम कोतवाली देहात एटा और अशोक निवासी मिलावली कोतवाली देहात के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप है कि एक अगस्त 2018 को तीनों घर पर आए और कम फोर ट्रेड कंपनी में ऑनलाइन शॉपिंग के साथ व्यापार करने की बात कही। खुद को प्रोपराइटर व एजेंट बताया और कंपनी से बिक्री करने के लिए सामान और फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर खातों में रुपये डलवाए। आरोप है कि अलग-अलग तारीखों में 14.32 लाख रुपये विभिन्न खातों में डलवा लिए। जब ठगी की जानकारी हुई तो आरोपियों से रकम वापस करने के लिए दबाव बनाया। इस पर पांच लाख 81 हजार 200 रुपये का चेक उन्होंने दिया। जिसको बैंक में जमा किया तो बाउंस हो गया। प्रभारी निरीक्षक छत्तरपाल सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर ठगी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed