फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   12 children ill due to measles vaccine

खसरे के टीके से 12 बच्चों की हालत बिगड़ी

Thu, 06 Dec 2012 12:37 PM IST
एटा/जलेसर/ब्यूरो
एटा/जलेसर/ब्यूरो Updated Thu, 06 Dec 2012 12:37 PM IST
विज्ञापन
12 children ill due to measles vaccine

जनपद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रहे खसरा टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को शहर के एक स्कूल में टीका लगाने के बाद आधा दर्जन बच्चों की हालत बिगड़ गई। दो बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जलेसर में भी टीका लगने से 6 बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चों को ठंड व उल्टी की शिकायत हुई।

विज्ञापन


डाक्टरों का कहना है कि बच्चों के घबरा जाने से यह स्थिति पैदा हुई। खसरा बीमारी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। इसी के तहत टीम शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों का टीकाकरण करने पहुंची। टीका लगने के बाद दो बच्चों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


इनमें कक्षा पांच के छात्र शिवम पुत्र ओमकार निवासी शांतीनगर और सोहिल गुप्ता पुत्र ब्रजनलाल गुप्ता निवासी मेहता पार्क थाना कोतवाली नगर की तबीयत खराब हुई। बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, चार अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया। जलेसर में मोहल्ला हतोडा स्थित इंडियन मॉर्डन स्कूल में टीम ने 19 बच्चों को टीके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुमारी पूनम, तबस्सुम, लाडो, सवा, अंजली, भूपेंद्र आदि को उल्टी व ठंड आदि की शिकायत हुई। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रवि माहेश्वरी ने तुरंत उनका उपचार किया। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र प्रभारी डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि विद्यालय के आधा दर्जन बच्चों को थोड़ी परेशानी हुई थी, लेकिन सभी सही हैं।


खाली पेट बच्चों को लगा दिया टीका
लोगों ने बताया कि टीम ने बच्चों को खाली पेट ही इंजेक्शन लगा दिया। इसके साथ ही टीका लगने के बाद पानी न पीने के लिए भी टीम ने कोई जानकारी नहीं दी।

क्या कहते हैं प्रधानाचार्य
रिएक्शन नहीं है। ये दोनों बच्चे कमजोर हैं और इनका पहले से ही किसी बीमारी का इलाज चल रहा है।
- रमेश चन्द्र सैनी, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर

क्या कहते हैं अधिकारी
रखी हुई वैक्सीन नहीं है, रोज के रोज आगरा से दवा आती है। बच्चों को रिएक्शन नहीं हुआ है। वे इंजेक्शन देख डर गए थे। उसी वैक्सीन से 70 बच्चों का टीकाकरण भी कराया गया था।
- डॉ. आरसी पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी एटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed