फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   11 lakh stolen from three houses by making the villagers unconscious

Etah News: ग्रामीणों को बेहोश कर तीन घरों से 11 लाख की चोरी

Tue, 23 May 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 23 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
11 lakh stolen from three houses by making the villagers unconscious
ग्रामीणों को बेहोश कर तीन घरों से 11 लाख की चोरी
विज्ञापन

रात में एक बजे खेतों से घर लौटने पर चोरी की किसान को हो सकी जानकारी
ग्रामीणों को बेहोश कर तीन घरों से चोरी करने की वारदात को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हसनपुर में सोमवार की रात तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाकर 11 लाख के करीब के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। चोरी होने की जानकारी तब हुई जब लोग खेतों से रात को करीब एक बजे के बाद घर पर लौटे और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस को रात में ही सूचना दी गई।
गांव सहनपुर निवासी सतेंद्र सिंह के मकान से 90 हजार नकदी और करीब 3 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए हैं। जेवरातों में 4 चूड़ी, 6 अंगूठी, 2 चैन, एक मंगलसूत्र, गले का हार, 2 जोड़ी पायल को चोर ले जाने में कामयाब रहे हैं। सतेंद्र सिंह ने बताया कि वह खेत में पानी लगाने के लिए सोमवार की रात करीब 8 बजे गए थे। यहां से रात करीब 1 बजे के बाद खेत से लौटा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था, जब कि पत्नी व अन्य परिजन गहरी नींद में सो रहे थे। इनको जगाया गया तो बढ़ी मुश्किल से जाग सके। इससे साबित होता है कि कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात की गई है।
विज्ञापन

बताया कि गांव के ही राहुल कुमार के मकान से 15 हजार नकदी और करीब 6 लाख रुपये के जेवरात चोरी किए गए हैं, जब कि विक्रम के घर से एक लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं। तीनों घरों से करीब 11 लाख रुपये की चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के एक घंटा बाद पहुंची पुलिस
ग्रामीणों का कहना है कि रात करीब 1.30 बजे पुलिस को चोरी होने की खबर दी गई थी। लेकिन पुलिस रात 3 बजे गांव में पहुंची। तब तक ग्रामीणों की सांसें अटकी रही और अपने स्तर से ही चोरों की तलाश की जाती रही। अगर पुलिस समय से पहुंच जाती है तो शायद प्रयास और तेज किए जा सकते थे।



---वर्जन---
चोरों ने तीन घरों से नकदी व सामान को साफ किया है। चोरी कितने की हुई है, यह अनुमान अभी नहीं लगाया जा सकता। ग्रामीण गहरी नींद में सोए थे और खटपट की आवाज नहीं सुनीं। इससे लग रहा है कि कोई नशीला पदार्थ सुंघाया गया हो।
धनंजय सिंह कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed