फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   11 Kanwariyas injured in road accidents in different police station areas in Etah

UP News: सड़क हादसों में 11 कांवड़िए घायल, मेडिकल कॉलेज में कराए गए भर्ती; जा रहे थे कछला गंगा घाट

Mon, 22 Jul 2024 05:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jul 2024 05:34 PM IST
सार

एटा में अलग-अलग सड़क हादसों में 11 कांवड़िए घायल हो गए। नौ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दो को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सभी लोग कछला गंगा घाट जा रहे थे। 

विज्ञापन
11 Kanwariyas injured in road accidents in different police station areas in Etah
मेडिकल कॉलेज में भर्ती कांवड़िए - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार रात से सोमवार दोपहर तक हुए सड़क हादसों में 11 कांवड़िए घायल हो गए। इनमें से नौ का मेडिकल कॉलेज में तो दो का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची पर उपचार कराया गया।

विज्ञापन


थाना कोतवाली नगर के गांव गंगनपुर निवासी संतोष, आदेश, रोहित और भोला कांवड़ भरने रविवार शाम कछला गंगा घाट जा रहे थे। यह लोग कोतवाली देहात क्षेत्र के गिरौरा के समीप पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे कैंटर से टक्कर हो गई। चारों लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए। जिनमें से दो को मेडिकल कॉलेज और दो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा रविवार रात डाक कांवड़ भरकर ला रहे कपिल और निशांत निवासी मरथरा, राघवेंद्र निवासी जिरसमी खेरिया की मैक्स पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। जिसके चलते ये सभी घायल हो गए। यह लोग कांवड़ भरकर लौट रहे थे, तभी कासगंज शहर में यह दुर्घटना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल कासगंज भेजा गया। वहां से मेडिकल कॉलेज एटा भेज दिया गया। इसके साथ ही बाबू, सिंटू और देवेश निवासी फिरोजाबाद और गौरव शाक्य निवासी मैनपुरी भी मिरहची थाना क्षेत्र में कांवड़ लेने जाते समय घायल हो गए। 


इन सभी का भी मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है। सोमवार को कांवड़ लेकर जा रहे देवेंद्र निवासी शिवपुरी मध्य प्रदेश को नगला जसराम पर बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed