{"_id":"62a37f0b27d4e542835e4441","slug":"100-percent-corona-vaccination-in-etah-etah-news-agr536475960","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 प्रतिशत हुआ कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 प्रतिशत हुआ कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का टीकाकरण
एटा। कोरोना टीकाकरण की पहली डोज लगवाने में स्वास्थ्य विभाग ने आखिर सफलता पा ली है। शुक्रवार को 18 से 60 वर्ष की आयु वालों का शत प्रतिशत टीकाकरण कर लिया गया। टीकाकरण की शुरूआत जनवरी 2021 में हुई थी, तबसे लेकर अब तक 17 महीने हो गए हैं।
विज्ञापन
जिले के 12,56,933 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। जिले के लोगों का सराहनीय योगदान रहा है, जिसकी वजह से वर्तमान तक 28,78,702 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 15 से 17 वर्ष वाले पहली डोज के 1,18,103 और दूसरी डोज के 1,05,932 किशोर शामिल हैं। जबकि 12 से 14 वर्ष तक के पहली डोज वाले 67,455 और दूसरी डोज लगवाने वाले 33,418 बच्चे भी सम्मिलित किए हैं। जिले में बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या भी 21,665 पहुंच गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामसिंह ने बताया कि 17 महीनों में 18 से 60 वर्ष वालों को दोनों डोज शत प्रतिशत लग गई हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पांच महीनों में उठानी पड़ी। जब लोग घरों से नहीं निकल रहे थे। उनकी तलाश करके घर-घर जाकर टीकाकरण कराया गया। शत प्रतिशत टीकाकरण होना जिले और स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।