फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   100 fever victims reached OPD, four admitted

Etah News: ओपीडी में पहुंचे 100 बुखार पीड़ित, चार भर्ती

Mon, 11 Sep 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 11 Sep 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
100 fever victims reached OPD, four admitted
एटा। जिले में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। सोमवार को ओपीडी में 100 बुखार के ग्रसित पहुंचे। जबकि चार को मेडिसन व बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी तीन गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
विज्ञापन


सोमवार को ओपीडी के फिजीशियन कक्ष में तीन चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। चिकित्सक माधवेंद्र ने बताया सोमवार को उनके कक्ष में 310 मरीज इलाज के लिए पहुंचे जहां करीब 70 मरीज बुखार से ग्रसित थे। जबकि बाल रोग विभाग में डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. अंशुल गुप्ता बच्चों को देख रहे थे। उन्होंने बताया करीब 28 से 30 बुखार के रोगी आए हैं। इसमे से दो बच्चों को वार्ड में भर्ती किया गया है। जबकि इमरजेंसी में डॉ. सुरेश चंद्रा मरीजों को देख रहे थे। उन्होंने बताया सुबह से 5 बुखार के पीड़ित आए हैं। इसमें से दो को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि वायरल बुखार का प्रकोप है। थोड़ी सी लापरवाही में व्यक्ति इसकी चपेट में आ जाता है। इसलिए बचाव ही एक उपाय है। जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को भरकना, जरानी कलां व शेखपुरा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान 387 मरीजों का उपचार किया गया। 209 बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 46 बुखार पीड़ितों की डेंगू कार्ड से जांच की गई उनकी भी रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं 22 बुखार पीड़ितों के सैंपल डेंगू एलाइजा जांच को लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed