{"_id":"1abc5eee10a64477e465da17329fa569","slug":"100-activated-sim-recovered-fake-ids-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी से एक्टीवेट 100 सिम बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आईडी से एक्टीवेट 100 सिम बरामद
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में हुए आतंकी हमले के तार मेरठ से जुडे़ होने के संकेत मिलने के बाद यह पता चला कि आतंकवादियों ने फर्जी आईडी से एक्टीवेट सिमों का प्रयोग किया था। इस पर जिले की पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस ने फर्जी आईडी लगाकर एक्टीवेट की जा रही सिम के कारोबार पर हाथ डाला तो चार दुकानों पर लगभग 100 एक्टीवेट सिम मिलीं। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के निर्देश पर सर्विलांस टीम, क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से सिम विक्रेताओं के छापे मारे। कई विक्रेता अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए। पुलिस ने सहावर गेट, विलराम गेट, सूत की मंडी क्षेत्र में चार दुकानों पर छापे मारे। इन दुकानों से 100 से अधिक एक्टीवेट सिम बरामद हुई। इसके अलावा लेपटॉप भी मिला। पुलिस ने इन्हे जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके से प्रदीप, उपेंद्र , कमल निवासी सहावर गेट, शिवम निवासी सूत की मंडी, आसू सेफी निवासी हुल्का रोड को हिरासत में ले लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि अब तक कितनी सिमें फर्जी आईडी लगाकर बेची गई हैं। इन सिमों को किन लोगों को बेचा गया है। कहीं किसी संदिग्ध व्यक्ति ने तो इन सिमों को नहीं खरीदा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पठानकोट में हुए आतंकी हमले में भी फर्जी सिमों का प्रयोग किया गया है। इस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है।