फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   10 days after his daughter's wedding, a father hanged himself to death.

Etah News: बेटी की शादी के 10 दिन बाद पिता ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 30 May 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 30 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
10 days after his daughter's wedding, a father hanged himself to death.
राजा का रामपुर में  फंदा लगाने के बाद मौके पर पुलिस और ग्रामीण। संवाद
राजा का रामपुर। गांव गढि़या हरवे में शुक्रवार की रात एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी की शादी के महज 10 दिन बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस की छानबीन में गृहक्लेश में आत्महत्या की बात सामने आई है। वहीं वहीं पत्नी ने तंबाकू की फसल बर्बाद होने के गम में आत्महत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रेम सिंह (40 वर्ष) ने शुक्रवार की शाम कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके भतीजे अजय कुमार ने बताया कि ताऊ प्रेम सिंह शराब के नशे में घर आए थे। इसी दौरान घर में कहासुनी हुई। उनका पत्नी गंगाश्री से विवाद हो गया और उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। शव फंदे से लटका देख परिजनों में चीखपुकार मच गई। इसके बाद परिजन ने दरवाजा तोड़कर उतारा और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार प्रेम सिंह ने 19 मई को बेटी की शादी फर्रुखाबाद निवासी युवक के साथ की थी। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अविवाहित है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की गहनता से जांच की और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इधर शनिवार को उनकी पत्नी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। इसमें कहा है कि प्रेम सिंह ने तंबाकू की फसल की थी। आंधी-बारिश से उनकी फसल को नुकसान हुआ है। इससे दुखी होकर उन्होंने आत्महत्या की है। वहीं सीओ राजेश सिंह के अनुसार कि परिजन ने जानकारी दी है कि प्रेम सिंह दिल्ली में काम करते थे। वहीं पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। कुछ दिन पहले बेटी की शादी के सिलसिले में गांव आए थे। शनिवार को उन्हें दिल्ली जाना था। इससे पूर्व ही गृहक्लेश में उन्होंने आत्महत्या कर ली। अब पत्नी ने फसल बर्बाद होने के कारण आत्महत्या की तहरीर दी है। इसकी जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग (फांसी लगाना) आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed