फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   encroachment in primary schools of lucknow

यूपी: खेल हुआ जरूरी, पर स्कूलों में प्ले ग्राउंड ही नहीं

Mon, 08 Jul 2013 11:18 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 08 Jul 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
encroachment in primary schools of lucknow

भले ही बेसिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों में बच्चों के लिए खेल अनिवार्य कर दिया है, लेकिन ये बच्चे आखिर खेलेंगे कहां जब स्कूल में प्ले ग्राउंड ही नहीं है।

विज्ञापन


जो हैं भी तो उन पर किसी न किसी ने अवैध कब्जा कर रखा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय, छावनी मड़ियांव और प्राथमिक विद्यालय, घोसियाना ये दो स्कूल ऐसा ही कुछ नजारा पेश करते हैं।
विज्ञापन


कर लिया जमीनों पर अवैध कब्जा
ये दोनों स्कूल राजधानी के उन दर्जनों परिषदीय विद्यालयों में से हैं जहां कि जमीनों को या तो गलत तरीके से बेच दिया गया या उन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां खेलने के लिए मैदान तो दूर, छात्रों के आने-जाने के लिए रास्ते तक नहीं हैं।

राजधानी के नगर क्षेत्र में 256 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों हैं। इनमें से ज्यादातर स्कूलों की स्थापना 1960-70 के दशक में हुई थी।

चलती है दुकानें और होती हैं शादियां
शहर के विस्तारीकरण और पिछले कुछ वर्षों में जमीन की कीमतों में आए उछाल के कारण सरकारी स्कूलों की जमीन पर भी कब्जे शुरू हो गए।

कुछ स्कूल तो ऐसे भी हैं जहां के मैदान में दुकानें चलती हैं और शादियों तक आयोजन होता है।

अब आलम ये है कि शासन और प्रशासन की नाक के नीचे राजधानी के बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सरकारी स्कूलों की जमीनों पर कब्जे हो गए हैं जबकि स्कूल एक-दो कमरों तक सिमट चुके हैं।

जिम्मेदारों की लापरवाही का आलम ये है कि सब कुछ देखने के बाद भी वे मौन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed