फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Emotional messages were sent to wife and father after found dead body of retired inspector son Ankit lucknow

सॉरी..लव यू अपना ख्याल रखना: रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने पत्नी-पिता को भेजे थे भावुक मैसेज, कुछ देर बाद मिला शव

Thu, 20 Jul 2023 10:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Jul 2023 10:36 AM IST
सार

लखनऊ में सरोजनीनगर में रिटायर्ड दरोगा के बेटे अंकित यादव की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। अंकित ने पत्नी और पिता को भावुक मैसेज भेजे थे। फिर कुछ देर बाद अंकित का शव मिला था। बरामद अंकित का मोबाइल अनलॉक कराया गया है। व्हाट्सएप मैसेज भी खुदकुशी की तरफ इशारा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Emotional messages were sent to wife and father after found dead body of retired inspector son Ankit lucknow
अंकित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में रिटायर्ड दरोगा के बेटे अंकित यादव की मौत के मामले में बरामद मोबाइल पुलिस ने अनलॉक करवा लिया है। व्हाट्सएप चैट से खुलासा हुआ कि घटना के दिन उसने अपनी पत्नी व पिता को कई भावुक संदेश भेजे थे। चूंकि मोबाइल में सिम नहीं था और न ही वाईफाई या हॉटस्पॉट से मोबाइल कनेक्ट था, इसलिए ये मैसेज डिलीवर नहीं हो सके थे। 
विज्ञापन


चैट भी खुदकुशी करने की ओर ही इशारा कर रही है। पुलिस ने इसको जांच में शामिल कर लिया है। सरोजनीनगर के बेहसा गांव निवासी अंकित रविवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे। दोपहर बाद पिपरसंड रेलवे स्टेशन के पास आम के एक बाग में उनका शव पड़ा था। 
विज्ञापन


गर्दन रेती हुई थी। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। मंगलवार को फुटेज से पता चला था कि जिस पेपर कटर से गर्दन रेती गई थी, उसको खुद अंकित ने खरीदा था। वहीं बुधवार को जब उसके मोबाइल को अनलॉक कराया गया तो व्हाट्सएप चैट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि घटना के दिन अंकित के व्हाट्सएप से अपनी पत्नी व पिता को कई मैसेज भेजे गए थे। जो डिलीवर नहीं हुए थे। जल्द साक्ष्यों के आधार पर खुलासा किया जाएगा। हालांकि खुद चाकू खरीदना और इस व्हाट्सएप चैट का मिलना खुदकुशी करने की ओर इशारा कर रहा है।

सॉरी..लव यू..अपना ख्याल रखना
पत्नी को कई मैसेज अंकित ने भेजे। एक मैसेज में उसने लिखा कि सॉरी..लव यू.. अपना ख्याल रखना। कई ऐसे मैसेज हैं, जिससे ऐसी आशंका है कि अंकित किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था। शादी के काफी वक्त के बाद उसका एक बच्चा हुआ था, जिसकी कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उसका एक वीडियो उसके मोबाइल पर था। उस वीडियो भी उसने पत्नी को भेजा था। पुलिस हर एक कड़ी को जोड़ती जा रही है। आखिर में पूरा मामला स्पष्ट होगा।

लोन चुकाने के लिए आ रही थीं कॉल, इससे था परेशान
डीसीपी ने बताया कि अंकित के पिता व दोस्तों से बातचीत की गई तो सामने आया कि अंकित ने उनको लोगों से बताया था कि उसके पास लोन चुकाने संबंधी कॉल आ रही हैं, लेकिन उसने लोन लिया ही नहीं। तब उसके पिता ने कहा था कि अगर लोन नहीं लिया है तो जो भी कॉल कर रहा है, उसके खिलाफ थाने में शिकायत करो।

इसलिए अंकित रविवार को थाने में शिकायत करने की बात कहकर घर से निकला था। वहीं अब तक जितने सुबूत मिले हैं, उससे शक पूरी तरह गहरा गया है कि अंकित ने खुदकुशी की। लेकिन, अब तक वजह का पता नहीं चल सका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed