फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Election Commission removed three district magistrates, Visakh ji again became special secretary to the chief minister

यूपी: चुनाव आयोग ने तीन डीएम और दो एसपी को हटाया, बरेली, कानपुर और फिरोजाबाद के जिला अधिकारियों का तबादला

Sun, 23 Jan 2022 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Jan 2022 09:40 AM IST
सार

चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएम मानवेंद्र सिंह को हटा दिया है। उनकी जगह शिवाकांत द्विवेदी अब बरेली के नए जिलाधिकारी होंगे। मानवेंद्र सिंह एसीओ नोएडा बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Election Commission removed three district magistrates, Visakh ji again became special secretary to the chief minister
Election commission - फोटो : social media

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शनिवार को चुनाव आयोग ने ढिलाई बरतने के मामले में हुई शिकायतों पर स्वत संज्ञान लिया और तीन जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी-जिलाधिकारी और दो जिलों के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएम मानवेंद्र सिंह को हटा दिया है। उनकी जगह शिवाकांत द्विवेदी अब बरेली के नए जिलाधिकारी होंगे। मानवेंद्र सिंह एसीओ नोएडा बनाए गए हैं।
विज्ञापन


फिरोजाबाद से चंद्र विजय सिंह हटाए गए हैं, उन्हें मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का एमडी बनाया गया है। उनके स्थान पर सूर्यपाल गंगवार फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। सूर्यपाल गंगवार एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी. को भी हटा दिया है। उनकी जगह पर नेहा शर्मा को कानपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि सूर्यपाल गंगवार को फिरोजाबाद, शिवाकांत द्विवेदी को बरेली और कानपुर नगर में नेहा शर्मा को नया डीएम बनाया गया है। इसी तरह, विशेष सुरक्षा बल के एसपी आशीष तिवारी को फिरोजाबाद और एसटीएफ में एसपी हेमराज मीणा को कौशांबी का एसपी बनाया गया है। 

चुनाव आयोग ने अधिकारियों को हटाने से पहले किसी को भनक तक नहीं लगने दी। आयोग ने शनिवार को सीधी कार्रवाई करते हुए तीनों जिले के डीएम और दो एसपी को हटाने और नये अधिकारियों की तैनाती कर तत्काल कार्यभार संभालने का फरमान जारी कर दिया। इससे प्रदेश के अधिकारी सकते में हैं।

चुनावी रैलियों-रोड शो पर पाबंदी 31 तक
चुनाव आयोग ने कोरोना के कारण पांच राज्यों में रोड शो, पदयात्राओं, साइकिल व वाहन रैलियों और जुलूसों पर रोक 31 जनवरी बढ़ा दी है। हालांकि, पहले चरण के लिए पार्टियों उम्मीदवारों को 28 जनवरी से 8 फरवरी तक सशर्त चुनावी सभा करने की अनुमति है। सभा के लिए खुले में अधिकतम 500 लोगों, मैदान की 50 फीसदी क्षमता या राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) की स्वीकृत क्षमता को शर्त होगी। इन्हीं शर्तों के साथ दूसरे चरण के लिए भी एक से 12 फरवरी तक प्रचार की अनुमति दी गई है।

आयोग ने घर-घर प्रचार के नियमों में भी बदल किया है। अब 5 की जगह 10 लोग प्रचार कर सकेंगे। इसमें सुरक्षाकर्मी नहीं गिने जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारियों की सभाओं के लिए खुले स्थानों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बाकी प्रतिबंध पहले की तरह लागू रहेंगे, प्रचार के दौरान कोरोना के दिशा-निर्देशों एवं चुनाव आचार संहिता का पालन कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed