फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Elder brother murdered younger brother due to illicit relations with his wife in Bilsi Badaun

नाबालिग देवर संग आपत्तिजनक हाल में थी बीवी: नजारा देख पति का खौला खून, छोटे भाई की ली जान, बोला- उसे समझाया था

Sun, 29 Oct 2023 08:16 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 29 Oct 2023 08:16 AM IST
सार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छोटे भाई के उसकी पत्नी से संबंध थे। उसने दो बार भाई को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। कई बार उसे समझाया भी लेकिन वह नहीं माना।

विज्ञापन
Elder brother murdered younger brother due to illicit relations with his wife in Bilsi Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामले का खुलासा हुआ है। यहां 16 साल के देवर के अपनी ही भाभी के साथ संबंध थे। पत्नी और छोटे भाई को आपत्तिजनक हाल में देखकर बड़े भाई ने छोटे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, कोर्ट में पेश करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 16 वर्षीय किशोर की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके बड़े भाई ने की थी। आरोपी ने छोटे भाई को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसे पहले भी आपत्तिजनक हालत में देख चुका था। उसने किशोर को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना। इस पर बड़े भाई ने उसे नशा सुंघाकर खेत में ले जाकर मार डाला। थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर का शव 24 अक्तूबर को बाजरे के खेत में पड़ा मिला था। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि किशोर एक दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था। वह समझ रहे थे कि किशोर कहीं घूमने गया है। शाम तक घर आ जाएगा लेकिन जब वह देर शाम तक घर नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। 

विज्ञापन

ऐसे सुलझी हत्या की गुत्थी
24 अक्तूबर को उसका शव उनके ही बाजरे के खेत में पड़ा मिला। तब से थाना पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही थी। तमाम लोगों से पूछताछ की। परिवार वालों से भी जानकारी जुटाई। इसके अलावा यह भी पता चला कि किशोर लापता होने के दिन अपने बड़े भाई के साथ था। कुछ लोगों ने उसे परौली गांव आते-जाते हुए देखा था। इससे पुलिस ने किशोर के बड़े भाई को ही पकड़कर सख्ती से पूछताछ की।

आरोपी बोले- उसे कई बार समझाया पर न माना
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छोटे भाई के उसकी पत्नी से संबंध थे। उसने दो बार भाई को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। कई बार उसे समझाया भी लेकिन वह नहीं माना। इससे वह 23 अक्तूबर को छोटे भाई को दवा दिलाने परौली गांव ले गया। रास्ते में उसने भांग डालकर उसे चिलम पिलाई, जिससे वह नशे में हो गया। इसके बाद वह उसे खेत पर ले गया। वहीं उसकी अंगोछा से गला घोंटकर हत्या कर दी और घर आया गया। पुलिस ने शनिवार को घटना का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed