{"_id":"f4992ecc5a4fe9b25337ab3535bc3561","slug":"eight-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेकाबू कार ने रौंदा, 8 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेकाबू कार ने रौंदा, 8 की मौत
अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 29 Nov 2013 03:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र में देर रात प्रोजेक्टर पर फिल्म देख रहे लोगों के समीप ही सड़क किनारे बैठकर आग ताप रहे करीब दो दर्जन लोगों को एक बेकाबू कार ने रौंद डाला।
विज्ञापन
हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों ने अस्पताल लाते-लाते दम तोड़ दिया। इनके अलावा करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ अन्य लोगों को भी चोट आई हैं।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने नशे में धुत कार चालक और कार में सवार उसके चार साथियों को धुन डाला।
विज्ञापन
एएसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि मितौली के निकट खुर्दा गांव के कुछ लोग प्रोजेक्टर से फिल्म देख रहे थे। पास में ही करीब दो दर्जन लोग सड़क किनारे अलाव ताप रहे थे। रात करीब दस बजे लखीमपुर से मैगलगंज को जा रही सीतापुर नंबर की एक इंडिका कार तेज गति से आई।
बताया जा रहा है कि इसका ड्राइवर सूरत पांडे और सदर कोतवाली के मोतीनगर निवासी उसके साथी अंकुर पांडे, पुनीत अवस्थी, बसंत कुमार और प्रदीप वर्मा शराब के नशे में धुत थे। कार बहुत तेज दौड़ रही थी।
चालक कार पर काबू नहीं रख सका और कार सड़क किनारे फिल्म देखने में मशगूल लोगों के बीच चढ़ा दी। कार की चपेट में आकर चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग डेढ़ दर्जन दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। गुस्साए लोगों ने ड्राइवर और उसके साथियों को कार से उतारकर धुन डाला।
तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलने पर जिला मुख्यालय से एंबुलेंस भेजकर घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल आते-आते चार लोगों ने और दम तोड़ दिया। चंडिका प्रसाद (40) पुत्र प्यारेलाल, रागिनी (16) पुत्री श्रीपाल, योगेश (12) पुत्र श्रीपाल, रामश्री (55) पत्नी हरिप्यारे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।
अभिषेक (9) पुत्र इंद्रपाल, मोहित (10) पुत्र ज्ञानेंद्र, ज्ञानेंद्र कुमार (27) पुत्र स्वामी दयाल, धीरज कुमार (15) पुत्र रमाशंकर को अस्पताल में मृत घोषित किया गया।
घायलों में रजनीश (15) पुत्र श्रीपाल, राहुल (10) पुत्र श्रीपाल, लालिमा (16) पुत्री श्रीपाल, महेंद्र वर्मा (20) पुत्र रामस्वरूप वर्मा, महेश्वरी (34) पत्नी इंद्रपाल, स्वामी दयाल (40) पुत्र गजराज, बिल्ली (40) पुत्र गोधन और 30 वर्षीय पुनीत अवस्थी शामिल हैं। कार ड्राइवर और उसके साथी भी घायल हुए हैं।
हादसे में दो बच्चों को खो देने वाले होमगार्ड श्रीपाल ने कार चालक और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। श्री पाल के तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसे की जानकारी पर बसपा सांसद जुगल किशोर जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने उपचार की उचित व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई।