{"_id":"17bed208-e413-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"eggs-and-sleeper-thrown-on-bsp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बसपा नेता पर फेंके अंडे और चप्पल, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बसपा नेता पर फेंके अंडे और चप्पल, हड़कंप
आजमगढ़/ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2013 07:40 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के सरायमीर कस्बे के खरेवां मोड़ पर बुधवार शाम बसपा के मुस्लिम समाज कार्यकर्ता सम्मेलन में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी को ‘मुसलमानों का हत्यारा’ बताते हुए उन पर अंडा और चप्पल फेंक मारा।
विज्ञापन
अंडा और चप्पल फेंकते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। भीड़ युवक पर टूट पड़ी लेकिन युवक भाग निकला।
फिर उसके साथ मौजूद दूसरे युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी धुनाई की लेकिन वह भी भागने में सफल रहा। इस घटना पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यह सपा की साजिश है।
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सरायमीर थाने में तहरीर दी। उन्होंने इस घटना में अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया है।