फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   ED raids locations of Raj Kundra s close associates in money laundering case

यूपी में कई जगह ईडी का छापा: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज कुंद्रा के करीबियों पर कार्रवाई, एक हिरासत में लिया

Fri, 29 Nov 2024 01:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर/गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर/गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Nov 2024 01:34 PM IST
सार

सुबह-सुबह टीम कानपुर के अलावा, गोरखपुर और कुशीनगर ने छापा मारा है। गोरखपुर से ईडी के द्वारा एक युवक को हिरासत में लिए जाने की खबर है। युवक की पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
ED raids locations of Raj Kundra s close associates in money laundering case
कानपुर स्थित इस घर में टीम ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगह छापा मारा। टीम यहां राज कुंद्रा प्रोडक्शन का काम देखने वाले कर्मचारी और उनके करीबियों के ठिकानों पर गई। कानपुर के अलावा, गोरखपुर और कुशीनगर में भी छापेमारी की गई है। गोरखपुर से एक युवक को हिरासत में लेने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

मोबाइल एप के जरिए अश्लील सामग्रियों को तैयार करने और प्रसारित करने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह कार्रवाई की है। कानपुर में शुक्रवार की सुबह ईडी ने श्याम नगर में छापेमारी की। यहां रहने वाले नर्वदा श्रीवास्तव का बड़ा बेटा अरविंद श्रीवास्तव, जो कानपुर आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद से बाहर जॉब कर रहा था। अरविंद्र श्रीवास्तव पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव के साथ सिंगापुर में रहता है। अरविंद्र श्रीवास्तव सिंगापुर में रहकर राज कुंद्रा प्रोडक्शन का काम संभालता था। बताया जा रहा है कि टीम यहां मुंबई पुलिस के द्वारा 2021 में दर्ज हुए केस की जांच करने पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गोरखपुर और कुशीनगर में भी छापा मारा है। यहां भी आशंका जताई जा रही है कि मुंबई के पोर्नोग्राफी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में ये छापा मारा गया है। यहां पडरौना के वार्ड नंबर छह में सॉफ्टवेयर कंपनी से जुड़े श्रीवास्तव परिवार के यहां टीम ने छापा मारा है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। इसके बाद गोरखपुर सेंटर में टीम जांच का रही है। गोरखपुर से ही टीम ने एक गिरफ्तारी भी की है। बताया जा रहा है कि ये छापा भी राज कुंद्रा के साथ जुड़े नेटवर्क की जांच को लेकर मारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed