{"_id":"7a6043e6-e7a7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"drunk-husband-burned-his-wife-daughter-and-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति ने पत्नी-बेटी को जिंदा जलाया, खुद भी मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी पति ने पत्नी-बेटी को जिंदा जलाया, खुद भी मरा
सहारनपुर/ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2013 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक शख्स ने शराब पीकर अपनी पत्नी, बेटी और खुद की जान ले ली।
विज्ञापन
शनिवार रात को पिंजौरा गांव निवासी मनोज के शराब पीने को लेकर उसके घर में झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने पहले पत्नी और बेटी पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी और फिर खुद को भी जला दिया।
आग में बुरी तरह झुलस चुके पति और बेटी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पत्नी ने हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
मनोज, कैराना में सफाई कर्मचारी था। शनिवार रात उसके घर में आग की लपटें देखकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
भाई बिजेंद्र और परिजनों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग बुझते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मनोज (28), उसकी पत्नी ममता (25) और बेटी अंशी (2) बुरी तरह झुलसे पड़े थे। मनोज की अन्य दो पुत्रियां मुस्कान (6) और नेहा (5) सीढ़ियों के नीचे एक दूसरे से लिपटी रो रही थी।
विज्ञापन
परिजनों ने तीनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मनोज और अंशी को मृत घोषित कर दिया। ममता की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ममता ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसओ देहात राजेंद्र त्यागी ने बताया कि गांव में मनोज और उसके दो भाई बिजेंद्र और कृष्णपाल परिवार के साथ रहते हैं। मनोज शनिवार शाम शराब पीकर घर आया था। इसे लेकर उसकी पत्नी ममता से कहासुनी हुई। झगड़े के बाद मनोज ने मां-बच्ची और फिर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।