फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   driver quit train on railway station

यूपी: ट्रेन छोड़कर चालक फरार, मचा हंगामा

Wed, 23 Oct 2013 09:37 PM IST
अमर उजाला, फैजाबाद
अमर उजाला, फैजाबाद Updated Wed, 23 Oct 2013 09:37 PM IST
विज्ञापन
driver quit train on railway station

लखनऊ से फैजाबाद के लिए चली डाउन 54232 पैसेंजर ट्रेन का चालक एसके मिश्रा सुबह 8:30 बजे अचानक गाड़ी सलारपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ लापता हो गया। इसे लेकर रेल यात्रियों ने हंगामा शुरू किया, तो रेल प्रशासन में खलबली मच गई।

विज्ञापन


खोजबीन के साथ फैजाबाद से दूसरे चालक की व्यवस्था की गई, इस बीच करीब डेढ़ घंटे बाद चालक लौट आया। नाराज कई यात्रियों ने उसे पीट दिया। मामले को लेकर रेल प्रशासन ने गंभीर रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन


लखनऊ से आ रही पैसेंजर ट्रेन फैजाबाद से ठीक पहले के स्टेशन सलारपुर में सुबह पहुंची, चालक एसके मिश्रा सुबह 8:30 बजे अचानक गाड़ी छोड़ लापता हो गया। पहले तो स्टेशन कर्मी और यात्री उसे शौच जाना मान चुप रहे लेकिन आधे घंटे बाद भी नहीं लौटा तो खोजबीन के साथ हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर दिवाकर उपाध्याय ने चालक के सीयूजी पर कई बार फोन किया। अटेंड न किए जाने पर उन्होंने पूरे मामले की सूचना कंट्रोल के साथ ही फैजाबाद को दी।

फैजाबाद के उप स्टेशन अधीक्षक जमालुद्दीन अपने साथ दूसरे चालक निहाल अहमद को लेकर सलारपुर पहुंचे, तब तक ट्रेन वहां से फैजाबाद रवाना हो चुकी थी। सुबह 10:10 बजे ट्रेन फैजाबाद पहुंची। यहां भी यात्रियों ने एसएस अतुल श्रीवास्तव और जमालुद्दीन के सामने हंगामा किया।


सलारपुर स्टेशन मास्टर दिवाकर उपाध्याय ने बताया कि सुबह 8:30 पर पहुंची पैसेंजर को 9:59 पर सलारपुर से रवाना किया गया। काफी प्रयास के बाद चालक का पता नहीं चला तो कंट्रोल और फैजाबाद के अलावा दूसरे अधिकारियों को सूचित किया था।

डेढ़ घंटे बाद चालक लौटा तो कुछ यात्रियों ने पीटा भी। उन्हें बताया गया कि पेट खराब होने के कारण उसे पेचिश पड़ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed