फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   driver arrested in Ghaziabad family murder

गाजियाबाद मर्डरः आरोपी से सुनिए, कैसे किए उसने सात कत्ल

Fri, 24 May 2013 08:28 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2013 08:28 AM IST
विज्ञापन
driver arrested in Ghaziabad family murder

गाजियाबाद में हुए सामूहिक हत्याकांड में पुलिस की कहानी और राहुल की जुबानी जो बातें सामने आ रही हैं, वे बेहद दिल दहला देने वाली हैं।

विज्ञापन


राहुल ने मीडिया को बताया, ‘सतीश गोयल के परिवार में कौन कब आता जाता है, इसकी पूरी जानकारी मुझे थी। अलमारी की चाबी कुर्सी के नीचे रहती है। सोमवार को उसने मालीवाड़ा से 100 रुपये का छुरा और रस्सी खरीदी।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे घर के पीछे बनी सीढ़ियों से दो-तीन छतों से होकर सतीश गोयल की छत तक आया। छत पर बच्चे खेल रहे थे। मैंने छत पर बैठकर दो सिगरेट पी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे पता था कि इस दौरान सतीश और सचिन दुकान पर रहते हैं। बच्चे द्वितीय तल से प्रथम तल पर चले गए तो मुंह पर गमछा बांधकर करीब 10 फिट ऊंची छत से रस्सी से कूदते समय हाथ फिसलकर गिर पड़ा।

इस दौरान उसकी टांग में चोट लग गई। इस दौरान मुंह से गमछा खुल गया। धड़ाम की आवाज सुनकर रेखा और मेघा ने उसे देख लिया। इसलिए उसने उनका मर्डर कर दिया। इत्तिफाक से कुछ देर पहले ही सचिन और सतीश घर आ गए थे।


चीख सुनकर सचिन ऊपर जीने पर चढ़ने लगा तो उसे भी चाकू से वहीं ढेर कर दिया। आवाज सुनकर आए सतीश को बालकनी में मार डाला।

मंजू चीखी तो उसे ड्राइंग रूम में मारा और अमन और नेहा भागने लगे तो उन्हें जीने के पास पकड़कर मार दिया। फिर अलमारियां खंगालीं। ज्वेलरी लेकर फरार हो गया। कैश नहीं मिला।’

कहानी-2- सचिन-सतीश की खुन्नस में की हत्याएं
सूत्रों के मुताबिक, राहुल ने क्राइम ब्रांच वालों को ये कहानी भी बताई। ‘मैंने साढ़े चार लाख नहीं बल्कि दो लाख रुपये चोरी किए थे।

वहां सात लाख रुपये रखे हुए थे। मुझ पर शक किया जा रहा था। सतीश और सचिन मुझसे अभद्रता करने लगे थे। इससे मुझे खुन्नस थी। मैं हत्याएं करने के इरादे से ही गया था, साथ ही ये भी प्लानिंग थी कि वारदात के बाद जो मिलेगा ले जाऊंगा।’

राहुल का प्रोफाइल
नाम- राहुल वर्मा
- निवासी बजरिया, नगर कोतवाली
- 12वीं तक पढ़ा, दिल्ली के इंस्टीट्यूट से एनिमेशन कर रहा
- परिवारवाले बेदखल कर चुके हैं
- दादा रहे हैं पुलिस विभाग में दरोगा
- कोई आपराधिक इतिहास नहीं
- दो भाइयों में छोटा है। इंदिरापुरम में कजन के साथ रह रहा था

गर्लफ्रेंड की मदद से राहुल चढ़ा पुलिस के हत्थे

राहुल की गिरफ्तारी उसकी गर्लफ्रेंड की मदद से हुई। सूत्रों ने बताया कि एक सिपाही की बेटी राहुल की गर्लफ्रेंड है।

पुलिस ने राहुल की कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें लड़की का नंबर आया। पुलिस ने लड़की से उसे फोन करके बुलवाया और दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed