{"_id":"8c2c45400cf6db4a939d46e4a2485690","slug":"dog-saved-the-life-of-owner-in-sahibabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते ने बचाई मालकिन की इज्जत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते ने बचाई मालकिन की इज्जत
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sat, 07 Sep 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के साहिबाबाद में पालतू कुत्ते ने महिला की जान और मालिक का घर लुटने से बचा लिया। बुधवार को दोपहर में कुरियर देने के बहाने अकेली महिला के घर में घुसे लुटेरों को दौड़ाकर भगा दिया। जब तक लोग इकट्ठा होते बदमाश सोसायटी से भाग चुके थे।
विज्ञापन
दिल्ली में रीयलस्टेट का काम करने वाले विनय चौधरी पार्श्वनाथ पैराडाइज में परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे विनय की पत्नी ममता घर में अकेली थी तभी दो युवक कोरियर देने के बहाने घर में आए।
विज्ञापन
उन्होंने घर के पालतू कुत्ते को बांधने की अपील की। महिला ने कुत्ते को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इस पर बदमाशों ने महिला को धक्का देकर घर में घुसने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस दौरान महिला के हाथ से कमरे की कुंडी खुल गई और कुत्ता युवकों पर टूट पड़ा। महिला के शोर मचाने पर युवक सोसायटी की दीवार कूदकर भाग निकले।
रेजीडेंट्स का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत मोहननगर चौकी में दी है। हालांकि एसएचओ साहिबाबाद ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।