{"_id":"1f6736ea-7e64-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"dog-chew-the-baby-s-head-and-kill-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची का सर चबा गए कुत्ते, मां धोती रही बर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची का सर चबा गए कुत्ते, मां धोती रही बर्तन
बहराइच/ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2013 02:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच जिले में कुत्ते ने दुधमुंही बच्ची का सिर चबा लिया। गहरी नींद में सोई बच्ची पर जब कुत्ते ने हमला किया, वह चीखने लगी, रोती रही, लेकिन मां घर के बाहर बर्तन धोती रही उसे अपनी बच्ची की आवाज सुनाई भी नहीं दी।
विज्ञापन
बहराइच के चमारनटोला मोहल्ले में एक मां चार माह की बेटी को सुलाकर बर्तन धोने चली गई। इस दौरान एक आवारा कुत्ता घर में घुसा और अकेले सो रही मासूम का सिर चबा गया।
विज्ञापन
नानपारा कोतवाली के चमारनटोला निवासी सिपाहीलाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता हैं। घर में पत्नी व तीन बच्चे हैं। सबसे छोटी बेटी रेशमी चार माह की थी।
विज्ञापन
सिपाहीलाल सुबह मजदूरी के सिलसिले में घर से निकल गया था। घर में मौजूद पांच वर्षीय गुड़िया व ढाई वर्षीय तिलक पड़ोस में खेलने चले गए। मां किरण व चार माह की रेशमी की घर में थी। रेशमी को चारपाई पर सुलाकर मां कमरे के बाहर लगे नल पर बर्तन धोने चली गई।
इसी बीच एक आवारा कुत्ता कमरे में घुस गया। कुत्ते ने सो रही रेशमी के सिर चबा लिया। इस दौरान किरण बर्तन मांजती रही। बर्तनों न नल की आवाज के बीच उसे रेशमी के रोने की आवाज सुनाई नहीं दी।
धोने के बाद किरण बर्तन रखने कमरे में पहुंची तो कुत्ता कमरे से बाहर भागा। कमरे का नजारा देखकर किरण सन्न रह गई। बेटी रेशमी का आधा सिर गायब था। कमरे भर में खून फैला हुआ था।
बेटी को मृत हालत में क्षत विक्षत देखकर मां पछाड़े खा-खाकर गिरने लगी। सूचना पाकर सिपाहीलाल भी घर पहुंचा। देर शाम मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।