फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   dog and snake fights in merrut

सांप और कुत्ते के बीच छिड़ा 'युद्ध', दोनों की मौत

Tue, 26 Nov 2013 01:54 PM IST
अमर उजाला, मेरठ
अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 26 Nov 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
dog and snake fights in merrut

सांप और नेवले की लड़ाई तो जगजाहिर है, लेकिन रविवार शाम एक सांप और कुत्ते का युद्ध देखकर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। आधा घंटे तक चले जंग में भले ही कुत्ते ने सांप को मार दिया, लेकिन सांप के दंश से उसकी भी जान नहीं बची। यह युद्ध देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में जानी खुर्द निवासी रविंद्र का घर पूर्व दिशा में गांव के बाहर की ओर है। बताया गया कि एक सप्ताह पूर्व रविंद्र के घर के दरवाजे पर एक सांप निकल आया। रविंद्र के पालतू कुत्ते ‘कालू’ ने सांप को देखना भौंकना शुरू कर दिया और उस पर हमला कर दिया। इससे सांप को भागना पड़ा था।
विज्ञापन


इस बीच रविवार शाम रविंद्र अपने कुत्ते को घर के बाहर घुमा रहा था। इस दौरान बराबर के खेत से निकलकर आए एक सांप ने कुत्ते पर हमला कर दिया। इस पर कुत्ता भी अलर्ट हो गया और रविंद्र के हाथ से छूटकर सांप से भिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी कुत्ता बीस पड़ता तो कभी सांप, लेकिन अचानक कुत्ते ने सांप को अपने दांतों से पकड़ लिया और जमीन पर पटककर मसलना शुरू कर दिया। इस बीच सांप उसके मुंह से छूट गया और कुत्ते को बीस पड़ता देख पास पड़ी ईंटों में जा छुपा, लेकिन कुत्ते ने उसे उसमें से भी ढूंढ निकाला। इसके बाद फिर दोनों में युद्ध शुरू हो गया।


इसके कुछ देर बार ही कुत्ते ने सांप को मार डाला, लेकिन मरने से पहले उसने कुत्ते को कई जगह डस लिया। इससे कुत्ते की हालत बिगड़ गई। रविंद्र ने पशु चिकित्सक को बुलाया, लेकिन कुत्ते ने भी दम तोड़ दिया। यह लड़ाई देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई थी।

वहीं लोगों में यही चर्चा रही कि यह वही सांप था, जिसे एक सप्ताह पूर्व कुत्ते ने भगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed