{"_id":"5c5569d4bdec224bc356ec04","slug":"doctors-wife-got-suicide-in-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की पत्नी ने की आत्महत्या, इस वजह से दी जान, पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर की पत्नी ने की आत्महत्या, इस वजह से दी जान, पुलिस भी हैरान
Sat, 02 Feb 2019 03:52 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Feb 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
झांसी के थाना सीपरी बाजार के अंसल बसेरा कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर मनीष गुप्ता की पत्नी याना गुप्ता (41) ने फांसी लगाकर जान दे दी। याना गुप्ता रूस के यूक्रेन की रहने वाली थी। अंसल बसेरा कॉलोनी महानगर की पॉश कॉलोनी में शामिल है।
विज्ञापन
अंसल बसेरा कॉलोनी में रहने वाले मनीष गुप्ता का कोतवाली इलाके में जीवन ज्योति अल्ट्रासाउंड के नाम से अस्पताल है। 1996 में वे डॉक्टरी की पढ़ाई करने यूक्रेन गए थे। इसी बीच उनकी मुलाकात याना गुप्ता से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर दोनों ने बाद में शादी कर ली। इसके बाद वे झांसी आकर मनीष के साथ रहने लगीं।
विज्ञापन
शादी के बाद याना गुप्ता ने लड़के को जन्म दिया। याना का पुत्र अजय गुप्ता कानपुर से डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। बीते शुक्रवार की रात दोनों खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। मनीष नीचे वाले कमरे में सो रहे थे, जबकि याना ऊपर वाले कमरे में थी।
विज्ञापन
इसी बीच मानसिक तनाव में आकर याना ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह आंख खुलने के बाद मनीष कमरे में पहुंचे, तो पत्नी को फांसी पर लटका देख दंग रह गए।
सूचना मिलते ही सीपरी प्रभारी निरीक्षक सभाजीत सिंह, गवालियर रोड चौकी इंचार्ज पीके श्रीवास्तब ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। परिजनों के मुताबिक, याना लंबे समय से मानसिक बीमारी से गुजर रही थीं, उनका इलाज भी चल रहा था। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।