फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   doctor kept treating a dead person

डॉक्टर ने मुर्दे को 5 मिनट में लगाए 7 इंजेक्शन

Wed, 03 Jul 2013 03:32 PM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
मुरादाबाद/ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2013 03:32 PM IST
विज्ञापन
doctor kept treating a dead person

उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला एक मुर्दे के इलाज का है।

विज्ञापन


इमरजेंसी में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। एक डाक्टर ने मुर्दे को मोर्चरी में भेजने का आदेश कर दिया। ड्यूटी बदलते ही दूसरे डॉक्टर ने शव का फिर से इलाज शुरू कर दिया। इतना ही नहीं मुर्दे को जीवनरक्षक इंजेक्शन तक लगा दिए गए।
विज्ञापन


अब मामले ने तूल पकड़ा तो सीएमएस ने डॉक्टर को इमरजेंसी ड्यूटी से हटा नोटिस भेज जवाब मांगा है। जांच के आदेश दिए गए हैं।

29 मई 2013 को शाम 8:40 बजे 108 एंबुलेंस सेवा ने बुरी तरह घायल चालीस वर्षीय रामनाथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 21 जून की सुबह करीब पौने आठ बजे रामनाथ ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात डॉ. तरुण यादव ने उसके शव को मोर्चरी में रखवाने के आदेश दिए। सुबह आठ बजे ड्यूटी बदली तो डॉ. धर्मेंद्र सैनी आए। उन्होंने कागजात चेक किए तो शव को मोर्चरी से वापस मंगवा लिया।

सुबह 8.25 बजे शव को इमरजेंसी में लाया गया। डॉ. सैनी ने पांच मिनट के अंदर मुर्दे को सात जीवनरक्षक इंजेक्शन लगा दिए। साढ़े आठ बजे उसे फिर से मृत घोषित कर मोर्चरी में दाखिल करा दिया।


दस दिन तक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ये मामला दबाए रहे, लेकिन स्टाफ में इसको लेकर रोष पनपता रहा। सीएमएस डॉ. शैली मेहरोत्रा को स्टाफ ने मौखिक शिकायत की तो उन्होंने कागजात तलब किए। सीएमएस ने डॉ. सैनी को नोटिस देकर जवाब मांगा है। साथ ही उन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया है। मामला स्वास्थ्य विभाग में काफी चर्चा में है।

‘स्टाफ की मौखिक शिकायत पर प्राथमिक जांच कराई गई, उसमें आरोपों की पुष्टि होती प्रतीत हो रही है, जांच के आदेश दिए गए हैं, तब तक डा. सैनी को इमरजेंसी ड्यूटी से हटा दिया गया है और उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।’
- डा. शैली मेहरोत्रा, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed