फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   disturbance in agra after accident

यूपी: तीन बच्चों को ट्रक ने रौंदा, बवाल

Wed, 12 Feb 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Feb 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
disturbance in agra after accident

आगरा में आवास विकास कालोनी की खराब सड़कों के चलते मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। करकुंज चौराहे के पास गड्ढे में असंतुलित होकर तीन बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे व्यापारी की एक्टिवा पलट गई और पीछे से आ रही ट्रक ने बच्चों को कुचल दिया।

विज्ञापन


गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद बच्चों की मौत की खबर फैली तो भड़की भीड़ चार घंटे तक सड़क पर बवाल करती रही। ट्रक में आग लगा दी। चौराहे जाम कर दिए।
विज्ञापन


भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो जवाब में पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने तब रबर की गोलियां चलाईं। कहा जा रहा है कि पुलिस ने हवा में गोलियां भी दागीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को कुचलता निकल गया ट्रक

disturbance in agra after accident

कालोनी के सेक्टर-12 सी निवासी मनजिंदर सिंह सोने की ट्रेडिंग करते हैं। सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे वह अपने तीन बच्चों प्रियांशु (13), लिंपसी (10) और क्रिस्टीना (6) को शास्त्रीपुरम स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल छोड़ने जा रहे थे। करकुंज चौराहे से चंद कदम आगे सड़क पर गहरा गड्ढा है।

यहां उनका स्कूटर असंतुलित हुआ और बच्चे सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहा ईंटों से लदा ट्रक बच्चों को कुचलता निकल गया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार पर लोग दौड़े तो चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।

कुछ लोग बच्चों को अस्पताल ले गए तो बाकी भीड़ ने क्लीनर की पिटाई के बाद ट्रक में आग लगा दी। आए दिन हो रहे हादसों से गुस्साए कालोनी के लोगों ने करकुंज चौराहा, कारगिल रोड पर आर्यन इंस्टीट्यूट मोड़ और पानी की टंकी के पास जाम लगा दिया।

'बच्चों का हो रहा इलाज'

disturbance in agra after accident

भाजपा नेता भी वहां पहुंचे। भीड़ ने तीन अन्य ट्रकों में भी तोड़फोड़ कर डाली। पुलिस ने भाजपा नेता व अन्य पर लाठीचार्ज किया तो गुस्साई भीड़ ने पथराव करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने हवाई फायरिंग करके जाम लगा रहे लोगों को खदेड़ दिया। पथराव में एसपीआरए पूर्वी, सीओ छत्ता, इंस्पेक्टर न्यू आगरा समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।

हादसे में घायल बच्चों की मौत की अफवाह के बाद लोग फिर भड़के। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों का इलाज चल रहा है, किसी की जान को खतरा नहीं है। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed