{"_id":"719f8266f9324357ea1876804c2b4d63","slug":"dig-trapped-between-two-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पत्नियों के झगड़े में फंसे यूपी के डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पत्नियों के झगड़े में फंसे यूपी के डीआईजी
मुरादाबाद/ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2013 08:21 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में डीआईजी जेल डीके पंडा दो पत्नियों के झगड़े में फंस गए हैं। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार हो रही है।
विज्ञापन
सोमवार को डीके पंडा और उनकी दोनों पत्नियां पुलिस अकादमी में एडीजी एके जैन के समक्ष पेश हुईं और अपने बयान दर्ज कराए। अब यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
मेरठ रेंज के डीआईजी जेल डीके पंडा के खिलाफ विभागीय जांच शासन स्तर से शुरू करा दी गई है। शासन ने पुलिस अकादमी के डायरेक्टर एडीजी एके जैन को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
सोमवार को डीआईजी जेल डीके पंडा और उनकी दोनों पत्नियां पुलिस अकादमी पहुंची। सुबह को साढ़े दस बजे से बयान शुरू हुए। करीब पांच घंटे पूरी तहकीकात चली। डीआईजी डीके पंडा का कहना था कि पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन
लेकिन उसके बाद भी मुकदमा दर्ज कराया गया। कोर्ट का फैसला भी उनके हक में आ चुका है। बताया जाता है कि डीके पंडा की पहली शादी कर्नाटक से हुई थी। पहली पत्नी कर्नाटक कैडर के आईपीएस की बेटी हैं। वह डीजीपी भी रह चुके हैं।
जबकि वर्ष 2006 में दूसरी शादी इलाहाबाद से हुई। अब दो पत्नियों को लेकर डीआईजी जेल फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल उनका यह झगड़ा शासन तक पहुंच गया है। शासन ने भी विभागीय कार्रवाई के लिए जांच शुरू करा दी है।
एडीजी एके जैन ने बताया कि आज तीनों के बयान दर्ज हो गए हैं। इसी आधार पर रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी जाएगी। कार्रवाई का निर्णय शासन स्तर से होना है। इस झगड़े में पहले मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। कोर्ट में मामला चल रहा है।