फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   did job on the post of dead sister

यूपी: मृत बहन के नाम पर की 21 साल नौकरी, बर्खास्त

Fri, 05 Jul 2013 03:31 AM IST
सहारनपुर/ब्यूरो
सहारनपुर/ब्यूरो Updated Fri, 05 Jul 2013 03:31 AM IST
विज्ञापन
did job on the post of dead sister

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मृत बहन के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के जरिए बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल में 21 साल तक अध्यापिका की नौकरी करने वाली महिला की सेवाएं समाप्त कर विभाग ने इस अवधि में प्राप्त वेतन की रिकवरी के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


इस फर्जीवाडे़ का खुलासा कराने वाली कोई और नहीं, बल्कि शिक्षिका की अपनी सौतेली बेटी है। मंडी थानांतर्गत मातागढ़ निवासी संदीप शर्मा की पत्नी ज्योति शर्मा ने बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2012 में शिकायत की थी कि उसकी मां शशिबाला की मृत्यु 12 फरवरी 1979 को हो गई थी।
विज्ञापन


जिसके बाद पिता भूदेव प्रसाद गौतम ने उसकी मौसी उषा से विवाह कर लिया। ज्योति का आरोप था कि उषा ने शशिबाला के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर 1992 में अपना नाम शशिबाला दर्शाते हुए बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापिका की नौकरी प्राप्त कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत की कई स्तर पर हुई विभागीय जांच में हर बार शिक्षिका प्रमाणपत्रों के जरिए खुद को शशिबाला साबित करने में सफल होती रही, लेकिन उषा के नाम से प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के एक दस्तावेज ने पेंच फंसा दिया और मामला खुल गया।

ज्योति द्वारा पेश किए गए इस आशय के दस्तावेजी प्रमाणों के आधार पर विभाग ने बीते 28 मार्च को उषा को सस्पेंड कर दिया, तो इसके खिलाफ ऊषा हाईकोर्ट चली गई।

हाईकोर्ट ने निलंबन के आदेशों के अमल पर रोक लगाते हुए बीते 24 अप्रैल को विभाग को दो माह में जांच कर निर्णय करने के निर्देश दिए। इस बार की जांच में झूठ साबित हो गया और शिक्षिका शशिबाला का असली नाम उषा ही पाया गया। इसकी पुष्टि उसके सहपाठी रहे दो लोगों ने भी की।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बुधवार को आदेश जारी कर बताया कि उषा रानी को छद्म नाम से कपट पूर्वक नौकरी प्राप्त करने का दोषी पाए जाने पर उसकी सेवा समाप्त करते हुए सेवा संबंधी सभी प्रकार के लाभों से वंचित किया जाता है। साथ ही वेतन की रिकवरी के आदेश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed