{"_id":"efc7a490-e3a5-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"design-prepared-model-schools-will-open-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा की नई इबारत लिखेंगे मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा की नई इबारत लिखेंगे मॉडल स्कूल
लखनऊ/ शैलेंद्र श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Jul 2013 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकदक बिल्डिंग, उसमें कक्षा एक से लेकर आठ तक की पढ़ाई, स्कूल में मानक के अनुरूप शिक्षक और पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था, वह भी सरकारी स्कूलों में। चौंक गए न। जी हां, उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। इन स्कूलों में कक्षा आठ तक की शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रयोग के तौर पर पहले इसे लखनऊ और सैफई में खोला जाएगा। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में इसे खोलने की योजना है।
होगी हॉस्टल की भी सुविधा
उत्तर प्रदेश में कक्षा आठ तक की शिक्षा देने की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा परिषद के पास है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल खोले जाते हैं। मानक के अनुसार प्रत्येक एक किलोमीटर पर एक प्राइमरी और तीन किलोमीटर पर एक उच्च प्राइमरी स्कूल खोलने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
वैसे तो प्रदेश में लाखों स्कूल हैं, पर राज्य सरकार कुछ मॉडल स्कूल खोलना चाहती है। इन स्कूलों में सभी सुविधाएं होंगी। मसलन, पढ़ाई के साथ छात्रावास की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने राजकीय निर्माण निगम से इसके लिए डिजाइन तैयार करवाया है। इसके मुताबिक एक स्कूल के निर्माण पर तीन से चार करोड़ रुपये खर्च का अनुमान लगाया गया है, लेकिन इसकी लागत घट बढ़ सकती है।
सरकार उठाएगी पूरा खर्च
राज्य सरकार पहले मॉडल स्कूलों का निर्माण अपने खर्च पर कराएगी। सफल संचालन के बाद इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान से पैसे की मांग की जाएगी। इसमें कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं के लिए अलग-अलग कमरे होंगे। स्टाफ रूम के अलावा प्रधानाध्यापक कक्ष भी होगा।
छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों और स्टाफ के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था होगी। स्कूल परिसर में ही बच्चों के लिए खेल का मैदान होगा। इंडोर गेम के लिए भी हाल बनाए जाएंगे।
इन मॉडल स्कूलों में चुनिंदा शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी ताकि बच्चों को प्राइवेट स्कूलों के टक्कर की शिक्षा मिल सके। बच्चे कैसी शिक्षा पा रहे हैं इसका सतत मूल्यांकन भी कराया जाएगा ताकि पढ़ाई की स्थिति की जानकारी मिल सके।
मड़ियांव में खोलने का विचार
राजधानी के मड़ियांव में मॉडल स्कूल खोलने की योजना है। इसका निरीक्षण करने बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी, राज्य मंत्री योगेश प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार, बेसिक शिक्षा निदेशक वासुदेव यादव के साथ अन्य अधिकारी बुधवार को मौका मुआयना करने जा सकते हैं।
इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लोकेशन और सबकुछ ठीकठाक मिला तो इस स्थल पर मॉडल स्कूल का निर्माण किया जाएगा।