फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth urges to called from dubai to deoria

धोखाधड़ी के शिकार देवरिया के दो युवक दुबई में फंसे, वतन वापसी की लगाई गुहार

Wed, 13 Oct 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
youth urges to called from dubai to deoria
धोखाधड़ी के शिकार देवरिया के दो युवक दुबई में फंसे, वतन वापसी की लगाई गुहार
विज्ञापन

तरकुलवा। रोजी के चक्कर में करीब पंद्रह दिन पूर्व दुबई गए तरकुलवा थाने की ग्राम पंचायत हरैया के दो युवक एजेंट की धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। इन दोनों युवकों के साथ कुशीनगर जिले के करीब एक दर्जन युवकों के भी फंसे होने की सूचना है। अब युवकों ने परिजनों के मोबाइल पर वाइस मैसेज भेजकर घर बुलाने की गुहार लगा रहे है, जिससे घर वाले हैरान व परेशान हैं।

तरकुलवा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया निवासी शैलेष सिंह पुत्र मुंशी सिंह एवं कतवारू शर्मा पुत्र मोतीचंद शर्मा एक माह पूर्व कुशीनगर जिले के कसया थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत नवगावां के एक एजेंट के संपर्क में आए। एजेंट ने उन्हें दुबई में एक कंपनी में आर्ग वेल्डर के पद पर अच्छे वेतन पर काम करने का ऑफर दिया। एजेंट ने युवकों से 80-80 हजार रुपये लिया तथा वीजा व पासपोर्ट जमा करा लिया। एजेंट ने दोनों को दुबई भेज दिया। वहां जाकर युवक फंस गए। दुबई में अजमाना बस अड्डे के समीप फंसे युवकों ने वाइस मैसेज में बताया है कि एजेंट ने उनसे कहा था की सीवी सेलेक्शन है, केवल सीवी जमा करना है। जब युवकों ने उनसे ऑफर लेटर की मांग की तो उसने कहा कि बाकी सब काम वहां पहुंचने पर हो जाएगा। चिंता की कोई जरूरत नहीं है। एजेंट के झांसे में आकर युवकों ने खेत बंधक रखकर व ब्याज पर कर्ज लेकर एजेंट को रुपये दे दिया। युवक तीन सितंबर को दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहां दो दिन ठहरने के बाद दुबई के लिए उड़ गए। दुबई पहुंचे तो इनसे कंपनी में काम कराने के बजाय सड़क निर्माण में मजदूरी कराई जाने लगी। भोजन के नाम पर उन्हें चौबीस घंटे में एक बार चावल व सब्जी मिलती है। युवकों ने आपबीती अपने परिजनों से बताकर घर वापस बुलाने की बात कही है। युवकों ने परिजनों से रोते हुए कहा है कि विदेश की कमाई से अपने वतन की सूखी रोटी अच्छी है। बच्चों के विदेश में फंसने की सूचना से परिजन परेशान हो गए और एजेंट से संपर्क साधने का प्रयास किए, मगर उसका मोबाइल बंद मिला। काफी प्रयास के बाद पता चला है कि एजेंट ने युवकों को टूरिस्ट वीजा थमा दिया है। परिजन टिकट आदि का इंतजाम कर क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक से दुबई में फंसे युवकों को वतन वापस बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed