{"_id":"6ac3f4c8522b00425f06eff7","slug":"youth-standing-at-the-doorway-dies-of-cardiac-arrest-deoria-news-c-208-1-deo1035-193550-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दरवाजे पर खड़े युवक की हृदयगति रुकने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दरवाजे पर खड़े युवक की हृदयगति रुकने से मौत
Tue, 06 Oct 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ शिवाजी नगर जमुनी में सोमवार को दरवाजे पर खड़े 19 वर्षीय युवक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। राहुल गुप्ता पुत्र शंभू गुप्ता मुंबई में रहकर रोजगार करते थे। करीब एक माह पहले घर आए थे।
सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे वह घर के दरवाजे पर खड़े थे। इसी दौरान अचानक सीने में दर्द होने पर परिजन उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। संवाद