फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth shot dead in land dispute, serious

Deoria News: जमीन के विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर

Sat, 28 Jan 2023 03:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2023 03:08 PM IST
सार

अरविंद की दिसंबर में ही शादी हुई थी। घटना के बाद से परिवार के लोग बदहवाश हैं। गांव में दो पक्षों में तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस की तैनाती की गई है। कोतवाल कपिलदेव चौधरी ने बताया कि जमीन के विवाद में गोली मारने की शिकायत मिली है। आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Youth shot dead in land dispute, serious
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह विवादित जमीन पर भूसी रखने पर एक युवक को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से गांव में दो पक्षों में तनातनी बनी है। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के पिपरा चंद्रभान गांव के बहेलिया टोला निवासी अनिल यादव और जगनारायण यादव में जमीन के लिए विवाद है। न्यायालय में मामला विचारधाराधीन होने चलते दोनों पक्षों को यथा स्थिति बनाएं रखने के निर्देश मिले थे। बृहस्पतिवार की सुबह अनिल यादव के बेटे अरविंद यादव (26) धान की कुटाई कराने के बाद विवादित जमीन पर भूसी रख रहे थे। इस पर जगनारायण के परिवार के लोगों से अरविंद की कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलाए जाने लगे। इसी बीच आरोपी पक्ष के एक युवक ने अरविंद को तमंचे से गोली मार दी। गोली पेट लगने के चलते वह गिर गए। यह देख आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से परिवारीजन घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद की दिसंबर में ही शादी हुई थी। घटना के बाद से परिवार के लोग बदहवाश हैं। गांव में दो पक्षों में तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस की तैनाती की गई है। कोतवाल कपिलदेव चौधरी ने बताया कि जमीन के विवाद में गोली मारने की शिकायत मिली है। आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed