{"_id":"6b008d31760384a4fd02dce9","slug":"youth-share-their-views-on-the-vision-for-a-developed-india-deoria-news-c-208-1-deo1049-197098-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विकसित भारत के विजन पर युवाओं ने रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विकसित भारत के विजन पर युवाओं ने रखे विचार
विज्ञापन
देवरिया। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका और मानव संसाधन विकास पर शुक्रवार को युवाओं ने अपने विचार रखे। जिला स्तरीय चैंपियनशिप में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से विकास भवन स्थित गांधी सभागार में राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026-27 के तहत प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत प्रतिभागियों ने पीपीटी के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का विषय जनसांख्यिकीय लाभांश और मानव संसाधन विकास था। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन प्रस्तुतीकरण, विषय की समझ और विचारों के आधार पर किया। इसमें मुस्कान जायसवाल ने पहला, नितीश कुमार सिंह ने दूसरा और दिव्यांशु मौर्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य विकास अधिकारी ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज कुमार शुक्ल, प्रोफेसर ज्ञानेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी और प्रधानाध्यापक गोविंद सिंह शामिल रहे। इस दौरान जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह, नीरज कुमार मिश्रा, संतोष कुमार, कुलदीप सिंह व अन्य माैजूद रहे।