फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth sent to dubai by visit visa

Deoria News: विजिट वीजा पर भेज दिया दुबई, भूखे-प्यासे गुजारे 18 दिन

Sun, 28 Apr 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Apr 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
youth sent to dubai by visit visa
विदेश भेजने के नाम पर 80 हज़ार की ठगी, दो पर जालसाजी का केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कंचनपुर। जालसाज ने बेरोजगार युवक से 80 हज़ार रुपये लेकर विजिट वीजा देकर दुबई भेजा था। लेकिन, वहां पहुंचने पर न तो नौकरी मिली और न ही रहने का कोई ठिकाना मिला। वहां 18 दिन किसी तरह भूखे-प्यासे गुजारा। घरवालों ने कर्ज लेकर रुपये का इन्तजाम किया तो घर लौट सका। अब आरोपी रुपये मांगने पर मारपीट व जानमाल की धमकी दे रहे हैं। तरकुलवा पुलिस दो लोगों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर हीरामन गांव के प्रमोद यादव ने तरकुलवा थाने में शिकायत की है। कहा है कि उसके परिवार की माली हालत बेहद खराब है। उसके मन में विदेश में नौकरी कर परिवार की हालत ठीक करने की चाहत थी। इस बीच उसकी मुलाक़ात रामबली सिंह नाम के एक व्यक्ति से हुई। उसने तरकुलवा थानाक्षेत्र के महुअवा बसंतपुर गांव के रहने वाले शैलेश सिंह नाम के एक एजेंट के बारे में बताया। आरोप है कि जब उसने एजेंट से मुलाक़ात की तो उसने दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे पहले 50,000 रुपये अपने अकाउंट में लिया। कुछ दिन बाद तीस हज़ार रुपये नकदी लेकर उसको विजिट वीजा थमा कर दुबई भेज दिया।
विज्ञापन

बताया कि वहां पहुंचने के बाद कोई व्यवस्था नहीं थी। 18 दिन किसी तरह भूखे-प्यासे गुजारा। दोबारा घरवालों ने कर्ज लेकर किसी तरह पैसे का इन्तजाम किया तो वह घर लौट सका। अब आरोपी रुपये मांगने पर मारपीट व जानमाल की धमकी दे रहा है। इस मामले में तरकुलवा पुलिस ने आरोपी रामबली सिंह व शैलेश सिंह के खिलाफ जालसाजी और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed