{"_id":"5fbfed268ebc3e9bc369757a","slug":"youth-of-rudrapur-died-in-dubai-deoria-news-gkp374662872","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर के युवक की दुबई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर के युवक की दुबई में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर के युवक की दुबई में मौत
रुद्रपुर। क्षेत्र के इमिलिहा गांव के एक युवक की दुबई में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घर वाले मौत के कारणों को स्पष्ट नहीं बता पा रहे। युवक कीमौत की खबर आते ही घर में मातम छा गया। घर वाले अब शव के इंतजार में है।
इमिलिहा गांव निवासी 38 वर्षीय पुन्नालाल साहनी दुबई में एक कंपनी में कार्य करने एक वर्ष पहले गए थे। घर वालों के अनुसार पुन्नालाल से उनकी रोज बात होती थी। बुधवार की शाम उनके साथी ने मौत की सूचना दी। मौत की परिस्थितियों का पता नहीं चल पा रहा। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूनम पति की मौत की सूचना पाते ही बेहोश हो गई। मृतक के तीन बच्चे हैं। घर वाले दुबई में रिश्तेदारों के जरिए शव को गांव ले आने के प्रयास में जुटे हैं।