फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth jumped from the bridge, divers saved

Deoria News: युवक ने पुल से लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया

Wed, 19 Jul 2023 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Youth jumped from the bridge, divers saved
हेतिमपुर छोटी गंडक नदी का है मामला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। हेतिमपुर छोटी गंडक पुल से बुधवार शाम एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। लोगों के शोर मचाने पर गोताखोरों की मदद से युवक की जान बचा ली गई। महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर छोटी गंडक नदी के पुल से बुधवार की शाम को कुशीनगर के कसया, वार्ड नंबर 18 के रहने वाले आदित्य उर्फ टिंकू (23) ने छलांग लगा दिया। यह देख वहां पर मौजूद हेतिमपुर के बलराम साहनी और सोनू कनौजिया ने हेतिमपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद दोनों गोताखोर आदित्य को बचाने के लिए नदी में कूद गए। काफी मशक्कत के बाद डूब रहे आदित्य की जान बचा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे परिजनों को बुलाकर सौंप दिया। हेतिमपुर चौकी इंचार्ज प्रह्लाद गोंड ने बताया कि कसया के रहने वाले आदित्य पुल से नदी में कूद गया। गोताखोरों की मदद से उसे बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed