फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth held hostage in Saudi Arabia

सउदी अरब में युवक को मालिक ने बनाया बंधक

Wed, 12 Feb 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth held hostage in Saudi Arabia
सऊदी अरब में देवरिया के युवक को मालिक ने बनाया बंधक
विज्ञापन

खुखुंदू (देवरिया)। मईल थानाक्षेत्र के धरमेर महलिया गांव के युवक को सऊदी अरब में उसके मालिक ने बंधक बना लिया है। उसके दो रिश्तेदार मालिक के 8500 रियाल अर्थात 153000 रुपये लेकर देवरिया भाग आए हैं। मालिक रुपये वापस करने के बाद ही युवक को छोड़ने की बात कह रहा है। उसने युवक की उसके परिवार वालों से बात भी कराई है। रुपये लेकर भाग आने वाला एक व्यक्ति रकम लौटाने को तैयार है, जबकि दूसरा इंकार कर रहा है। ऐसे बुधवार को पीड़ित की पत्नी थाने पहुंची और तहरीर देकर दूसरे व्यक्ति से रुपये वापस कराने की गुहार लगाई।

धरमेर महलिया गांव निवासी बेबी देवी ने तहरीर में कहा है कि खुखुंदू के महुई श्रीकांत के रुस्तमपुर मोहल्ले के रहने वाले दो रिश्तेदारों के साथ उसका पति हरिनाथ राजभर सऊदी अरब गए थे। चार साल से वह वहां राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। एक माह पूर्व दोनों रिश्तेदार मालिक को झांसा देकर 8500 रियाल लेकर देवरिया भाग आए। इसके बाद मालिक ने हरिनाथ को बंधक बना लिया। एक माह तक फोन नहीं आने पर शंका हुई। एक दिन मालिक ने फोन कराकर रुपये की मांग की। हरिनाथ ने पत्नी को आपबीती बताई और रुपये वापस कराने को कहा। इसके बाद परिवार के लोग रुस्तमपुर गांव पहुंचे। मामला बढ़ता देख एक रिश्तेदार ने अपने हिस्से की रकम धीरे-धीरे देने की बात स्वीकार कर ली, जबकि दूसरा भागते फिर रहा है। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर आरोपियों से रकम वापस कराई जाएगी। उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed