फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth drowned

Deoria News: दोस्तों के साथ नदी में नहा रहे छात्र की डूबने से मौत, साथी गंभीर

Fri, 14 Jun 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 14 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
youth drowned
फ़ाइल फोटो मनीष तिवारी
फोटो समाचार
विज्ञापन

कुरमौटा ठाकुर छोटी गंडक नदी घाट पर हादसा, छपरा गांव में मातम
भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए दोस्तों के साथ नहाने गए थे दोनों
डूबे दूसरे युवक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
भटनी के नौनापार छपरा टोला निवासी बताया जा रहा मृत युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए दोस्तों के साथ नदी में नहा रहे छात्र की डूबने से बृहस्पतिवार को मौत हो गई। जबकि उसके एक साथी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। हादसा कुरमौटा ठाकुर छोटी गंडक नदी घाट पर हुआ। छात्र की मौत पर उसके गांव नोनापार छपरा टोले पर मातम पसरा हुआ है।
भटनी के नोनापार छपरा टोला गांव निवासी मनीष तिवारी (23) और सुजीत तिवारी (22) बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे गांव के अन्य तीन युवकों के साथ नदी नहाने गए। पांचों दोस्त कुरमौटा ठाकुर छोटी गंडक नदी घाट पर नहाने लगे। इसी दौरान मनीष और सुजीत डूबने लगे। यह देख उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर नदी घाट पर मौजूद ग्रामीण श्यामलाल साहनी ने पानी में छलांग लगाकर दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

दोनों को बेहोशी की हालत में देवरिया स्थित मेडिकल कॉलेज में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुजीत की हालत गंभीर देख कर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, घटना की जानकारी होने पर मनीष के परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-पिता व भाई व बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता उपेंद्र तिवारी ने बताया कि मनीष नगर स्थित एक पीजी कॉलेज में एमए का छात्र था। मनीष की समझदारी पर पूरे परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। वह अपने बड़े भाई प्रिंस के साथ मिलकर परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी संभाल रहा था। मनीष की मौत और सुजीत की हालत नाजुक होने पर पूरे नोनापार और छपरा गांव में मायूसी छाई हुई है।
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि नदी में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed