फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth dies in Gujarat; wailing and cries of grief erupt as the body arrives in the village.

Deoria News: गुजरात में युवक की मौत, गांव में शव आते ही मची चीख-पुकार

Fri, 25 Sep 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 25 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in Gujarat; wailing and cries of grief erupt as the body arrives in the village.
रविन्द्र यादव की फाइल फोटो
भटनी। क्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव निवासी रविंद्र यादव (26) की गुजरात के अहमदाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-पिता, पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। छोटी गंडक नदी के घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मासूम बेटे आयुष ने पिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, रविंद्र अहमदाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। 23 सितंबर को ड्यूटी पर जाते समय वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को शव गांव लाने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घर पहुंच गए। पिता रमसरीखा यादव, पत्नी अंबा यादव और दोनों बेटे आयुष व ऋषभ के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

बताया गया कि रमसरीखा यादव के दो बेटों में बड़े बेटे की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है। अब रविंद्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रविंद्र ने नूरीगंज बाजार निवासी अंबा यादव से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बेटे आयुष और ऋषभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र के ससुर ओमप्रकाश यादव ने बताया कि प्रेम विवाह को लेकर रविंद्र के परिजन खुश नहीं थे। पारिवारिक विवाद के चलते अंबा बच्चों के साथ मायके में रहती थी। दामाद की मौत की सूचना मिलने के बाद उन्होंने बेटी और दोनों बच्चों को उनका हक दिलाने की मांग को लेकर पुलिस को बुलाया।

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि वीरसिंहपुर निवासी युवक की गुजरात में मौत हुई है। शव गांव लाने पर मृतक के ससुर ने पत्नी और बच्चों को उनका हक दिलाने की मांग को लेकर पुलिस को बुलाया था। परिजन को समझाकर अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed