{"_id":"666cb530d2d28947fe0142a6","slug":"youth-died-in-miserable-conditions-deoria-news-c-208-1-deo1004-127826-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Sat, 15 Jun 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
बिहार के डोरीगंज में ट्रक पर खलासी का काम कर रहे
- भाटपाररानी थाना के ग्राम दिस्तौली टोला उसका का था युवक
- पटना बिहार के डोरीगंज में हुई है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम दिस्तौली टोला उसका का एक युवक पास के एक ग्राम निवासी ट्रक ड्राइवर के ट्रक पर खलासी का काम करता था। बिहार के पटना स्थित डोरीगंज घाट पर बालू लाने ट्रक के साथ गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत की खबर शुक्रवार को जब घर आई तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
दिस्तौली के उसका टोला निवासी धनंजय प्रसाद उर्फ़ धनु (21) पुत्र डेबालाल प्रसाद पास के एक गांव के ट्रक ड्राइवर के साथ खलासी का काम करता था। वह ट्रक पर बिहार के पटना स्थित डोरी गंज घाट पर बालू लाने गया था। वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर आते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव के आने का इंतजार कर रहे हैं।
धनंजय उर्फ़ धनु अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई धर्मेंद्र प्रसाद तथा छोटा भाई सत्य प्रकाश घर पर ही रहकर मजदूरी करते हैं। पिता डेबालाल दिव्यांग हैं। माता की पहले ही मौत हो चुकी है।