फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth died in accident

Deoria News: युवक को पिकअप ने रौंदा, मौत

Wed, 06 Mar 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
youth died in accident
- जिला मुख्यालय से अपनी मां को छोड़ बाइक से जा रहा था घर
विज्ञापन

देवरिया-रुद्रपुर मुख्य मार्ग पर कतरारी से कुछ दूर आगे हुई घटना
मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर ले जाने के क्रम में हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। देवरिया-रुद्रपुर मुख्य मार्ग पर कतरारी चौराहे से महज कुछ दूर आगे एक युवक को अज्ञात पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना सोमवार की रात करीब 10 बजे के आसपास हुई। सूचना पर पहुंची सुरौली थाने की पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से हालत नाजुक देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अभी वह रास्ते में ही था कि उसकी मौत हो गई।
सुरौली थाना क्षेत्र के परसा जंगल गांव निवासी सूरज यादव पिता गणेश यादव सोमवार की देर शाम अपनी मां को जिला मुख्यालय पहुंचाया। यहां पर अपनी मां को छोड़कर वह घर जा रहा था। रात करीब दस बजे वह कतरारी चौराहे से आगे पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर सुरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच घायल सूरज को मेडिकल कॉलेज लाई। यहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाने के क्रम में रास्ते में सूरज की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद सूरज का शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूरज दो भाइयों में बड़ा था। कुछ दिन पूर्व वह गांव आया था। बाहर रहकर वह वेल्डिंग का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed