फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth death by beaten

मेला घूमने आए युवक की पीटकर हत्या, सभासद के पति समेत पांच नामजद

Sun, 17 Oct 2021 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
youth death by beaten
मेला घूमने आए युवक की पीटकर हत्या, सभासद के पति समेत पांच नामजद
विज्ञापन

देवरिया। शहर के सीसी रोड स्थित एक दुर्गा पंडाल के पास बृहस्पतिवार की रात में मेला घूमने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल की इमरजेंसी पर हंगामा किया। पुलिस ने सभासद के पति समेत पांच नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सभासद के पति समेत आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी आदित्य मणि त्रिपाठी उर्फ श्रीप्रकाश (19) पुत्र आशुतोष मणि की रात में सीसी रोड पर एसबीआई के पास पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई सुबोध मणि के अनुसार, करीब 11 बजे आदित्य मेला जाने के लिए तैयार हो रहा था। इसी दौरान बगल का बंटू चौरसिया आया। उसने आदित्य से कहा कि दोस्त आए हैं, उनके साथ शहर के मालवीय रोड पर मेला देखने चला जाए। आदित्य उसके साथ घर से निकल लिया। बाद में सूचना मिलने पर आदित्य को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबोध मणि ने तहरीर में रामनाथ देवरिया मोहल्ले की सभासद बेबी शाही के पति प्रभाकर शाही, निहाल प्रताप सिंह, आयुष श्रीवास्तव, रोहित सिंह. बंटू चौरसिया और पांच अज्ञात लोगों पर आदित्य की पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है। सुबोध की तहरीर पर पुलिस ने इनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उधर, आक्रोशित लोगों ने अस्पताल की इमरजेंसी पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ। कोतवाल नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सभासद के पति समेत आठ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना का कारण कुछ दिन पहले हुआ विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉब लिंचिंग की तर्ज पर आदित्य की हुई हत्या
देवरिया। शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी आदित्य मणि त्रिपाठी उर्फ श्रीप्रकाश (19) की हत्या भीड़ के हाथों हत्या (मॉब लिंचिंग) की तर्ज पर की गई है। सूत्रों की मानें तो आदित्य से कुछ आरोपियों की करीब एक साल खुन्नस थी। एक जगह पर दावत के दौरान एक आरोपी को आदित्य ने बाबू कह दिया था, जो उससे उम्र में काफी बड़ा है। यह बात उसे नागवार गुजरी थी। इसके बाद से ही शहर के कुछ युुवकों ने गोलबंद कर आदित्य को सबक सिखाने की ठान ली। घटना का प्लान तैयार करने वाला आपराधिक किस्म का युवक है। जो इस समय लखनऊ में रहता है। करीब एक साल पहले यह युवक पुलिस से भी उलझ गया था। उसे एसओजी ने गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ पुलिस रिकार्ड में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह वांछित चल रहा है। पुलिस हिस्ट्रीशीट तैयार कर रही थी लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
शहर के सीसी रोड पर लगे कैमरे में कुछ आरोपियों की फुटेज पुलिस को मिली है। उसमें एकराय होकर आदित्य की पिटाई की जा रही है। वह जान बचाने के लिए भाग भी रहा है लेकिन काफी संख्या में युवक उसको घेेरकर मार रहे हैं। जब वह अधमरा हो जा रहा है तो उसे छोड़कर बाइक सवार युवक भाग जा रहे हैं। पुलिस इसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed