फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth body found from saru

Deoria News: सभासद के देवर का सरयू नदी में मिला शव

Mon, 01 Apr 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 Apr 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
youth body found from saru
फोटो समाचार
विज्ञापन

पंखा बनवाने की बात कहकर घर से शाम को बाइक से निकले थे अंकित
लावारिस हालत में बाइक मिलने पर पुलिस ने नदी में शुरू की तलाश तो मिला शव
देर रात तक दिखे थे रेलवे स्टेशन पर, मोबाइल आ रहा था बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर के सुगही वार्ड नंबर सात की सभासद के देवर का शव भागलपुर बलिया दक्षिण गांव के पास नदी से बरामद किया गया। जबकि उनकी बाइक भागलपुर पुल से पुलिस बरामद की।
परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार की शाम खराब पंखा बनवाने की बात कर घर से निकले थे। पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी योगेश यादव की पत्नी सीमा यादव नगर के वार्ड नंबर सात सुगही की सभासद हैं। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे योगेश के छोटे भाई अंकित यादव अपने पिता वंशराज यादव से खराब पंखा बनवाने के लिए पांच सौ रुपये लिए। देर रात तक वह रेलवे स्टेशन पर देखे गए। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन पता नहीं चल सका। मोबाइल भी बंद बता रहा था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे परिजनों को सूचना मिली कि अंकित यादव की बाइक लावारिस हालत में भागलपुर पुल पर खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर मिलते ही परिजन अनहोनी की आशंका जताते हुए भागलपुर पुल पहुंचे। जहां भागलपुर चौकी की पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की करीब 10 बजे उनकी बाइक पुल के बीच में खड़ी थी। काफी देर तक इंतजार के बाद जब कोई नहीं आया तो बाइक चौकी लाई गई। पुलिस दो नावों को लगाकर तलाश कर रही थी। इसी बीच बलिया दक्षिण गांव के सामने सरयू नदी में एक शव देखा गया।
ग्रामीणों के शोर पर पहुंचे मछुआरों ने शव को बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों ने पहचान की। शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी नंदनी, भाभी सीमा, माता, पिता वंशराज, भाई योगेश, विवेक का रो-रो कर बुरा हाल था।
अंकित तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। वह घर पर रहकर खेती करते थे। बड़े भाई योगेश यादव की पत्नी सीमा यादव सभासद हैं। छोटा भाई विवेक यादव लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता है। उधर, मईल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। .
शादी के बाद संतान नहीं होने से उलझन में रहते थे अंकित
सलेमपुर। करीब सात वर्ष पूर्व अंकित की शादी हुई थी, लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं पैदा हुई थी। इसको लेकर वह अक्सर उलझन में रहा करते थे। सूत्रों के मुताबिक, भागलपुर बलिया दक्षिण गांव के पास मिले शव को लेकर मईल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।


कोट
बरहज सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मछुआरों की मदद से युवक का शव बलिया दक्षिण गांव के पास नदी से बरामद कर लिया गया है। शव कब्जे में लेकर मईल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता लग सकेगा।
-आदित्य कुमार गौतम, सीओ, बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed