{"_id":"66119d4cbd0a36a2a6096934","slug":"youth-beaten-wife-deoria-news-c-208-1-deo1004-122834-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दिल्ली से ससुराल पहुंचा युवक सास, ससुर और पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दिल्ली से ससुराल पहुंचा युवक सास, ससुर और पत्नी को पीटा
Sun, 07 Apr 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के लखना गांव के हरपुर का मामला
पत्नी को छोड़कर बच्चे को ले जाने की कर रहा था जिद
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के लखना गांव के हरपुर में दिल्ली से ससुराल पहुंचे एक युवक ने सास, ससुर और पत्नी की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक अपने भाई के साथ ससुराल आया और पत्नी को छोड़कर बच्चे को साथ ले जाने की जिद करने लगा। विरोध करने पर सबकी पिटाई कर दी। मामला थाने तक पहुंच गया है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के लखना गांव के हरपुर निवासी चंद्रिका कुशवाहा ने बेटी ममता की शादी 11 साल पहले हरियाणा निवासी राजेश अहलावत के साथ की थी। राजेश दिल्ली में रहकर डेयरी चलाता है। वहीं, पत्नी ममता और बेटे यश कुमार (8) को लेकर रहता था। आरोप है कि छह माह पहले देर रात को पत्नी और बेटे को पीटकर उसने घर से निकाल दिया। इसके बाद ममता बच्चे को लेकर मायके चली आई।
शनिवार को राजेश दिल्ली से अपने बड़े भाई को लेकर ससुराल पहुंचा और बच्चे को साथ ले जाने की जिद करने लगा। सास और ससुर ने पत्नी को भी साथ ले जाने की बात कही तो वह उनपर बिफर पड़ा और मौके पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने भी मां के साथ बच्चे को ले जाने की बात कही। हालांकि, वह किसी की नहीं सुना और जबरन बेटे को उठाकर ले जाने लगा। सास और ससुर ने विरोध किया तो उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। पत्नी ममता को भी बुरी तरह मारा-पीटा है।
विज्ञापन
ममता का कहना है कि इस तरह की हरकत राजेश अनगिनत बार कर चुका है। अब उसके साथ नहीं रहना है। ममता ने बताया कि राजेश बार-बार बेटे को ले जाने का दबाव बनाकर उलझ रहा है और गालियां दे रहा है।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया मामला संज्ञान में नहीं आया है। इंस्पेक्टर से पता करता हूं।