{"_id":"6abd52d9411fd506980cfeb0","slug":"youth-beaten-for-objecting-to-speeding-bike-firing-also-alleged-deoria-news-c-208-1-deo1016-193081-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तेज रफ्तार बाइक चलाने के विरोध पर युवक को पीटा, फायरिंग का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तेज रफ्तार बाइक चलाने के विरोध पर युवक को पीटा, फायरिंग का भी आरोप
Wed, 30 Sep 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
- सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया उर्फ शामपुर गांव का मामला
देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया उर्फ शामपुर गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करने के विवाद में युवक को घेरकर मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से अवैध असलहे से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सोनू अंसारी, समर और अदनान के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
देवरिया उर्फ शामपुर गांव निवासी इस्माईल खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब सात-आठ दिन पहले सलेमपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन धरमपुर निवासी सोनू अंसारी आठ-दस बाइक लेकर उनके गांव से तेज रफ्तार में गुजर रहा था। इस पर उसने और गांव के कुछ युवकों ने बाइक की रफ्तार का विरोध करते हुए उसे रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी सोनू अंसारी विवाद करने लगा और धमकी देते हुए वहां से चला गया।
युवक के अनुसार 28 सितंबर की शाम करीब 4:40 बजे वह मऊ की बिरयानी की दुकान से पार्सल लेकर घर लौट रहा था। मोहम्मद हुसैन इंटर कॉलेज के मैदान के पास सोनू अंसारी, समर और अदनान ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मैदान में मौजूद गांव के अमन पुत्र तौकीर समेत अन्य युवक बीच-बचाव के लिए पहुंचे। इसी दौरान सोनू अंसारी ने असलहा निकालकर इस्माईल पर फायर कर दी। पीड़ित का कहना है कि उसने झुककर अपनी जान बचाई जिससे गोली उसे नहीं लगी। इसके बाद भीड़ जुटने पर आरोपी असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर साथियों के साथ भाग हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोनू अंसारी, समर और अदनान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों, फायरिंग के आरोप और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिक के दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।