{"_id":"69c82aa001987ae8b9024ab3","slug":"youth-attacked-in-ambush-beaten-with-sticks-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-178097-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घात लगाकर युवक पर हमला, डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घात लगाकर युवक पर हमला, डंडों से पीटा
Sun, 29 Mar 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी एक युवक पर गांव के ही कुछ युवकों पर घात लगाकर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उसकी मोटरसाइकिल रोकी, फिर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। दांत से काट लिया।
जानकारी के अनुसार, भीमपुर गांव निवासी अंकित कुमार पुत्र मोहन शनिवार को परिवार के एक छात्र का रिजल्ट लेने महदहा चौराहे स्थित एक निजी स्कूल गए थे। रिजल्ट लेकर लौटते समय परान छपरा रेलवे ढाले के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के कुछ युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल पकड़ ली, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े।
इसके बाद आरोपियों ने अंकित पर डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान हमलावरों ने उन्हें दांत से भी काट लिया। इस घटना में अंकित की पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद घायल अंकित कुमार ने सलेमपुर कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायत पत्र मिला है। मामले की जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।