{"_id":"6ace84d6b15aa6e244015bec","slug":"youth-arrested-while-carrying-liquor-deoria-news-c-208-1-deo1015-194218-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: झोले में 8.64 लीटर शराब लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: झोले में 8.64 लीटर शराब लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार
Wed, 14 Oct 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। बिहार में शराब ले जाने की फिराक में लगे एक युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके झोले से 8.64 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक सोहनपार ढाले के पास कुंईचवर जाने वाले रास्ते से झोले में शराब लेकर पैदल फुलवरिया की ओर जा रहा है। इसके बाद पुलिसकर्मी बताए गए रास्ते पर पहुंचे। कुंईचवर गांव के आगे झोला लेकर आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।
पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। उसके झोले से 8.64 लीटर शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान केसर अली निवासी कदम मोड़, बैलेठा, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई। सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद