{"_id":"5fbe998c8ebc3eefa7774213","slug":"youth-accused-of-rape-by-molesting-deoria-news-gkp374538168","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवक करता रहा दुष्कर्म, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवक करता रहा दुष्कर्म, मुकदमा
विज्ञापन

देवरिया। एकौना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में सदर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बुधवार को आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म तथा उसकी पत्नी व पुत्र के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता का आरोप है कि बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने वर्ष 2012 में उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर शहर में किराये का मकान लेकर उसके साथ रहने लगा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान युवती के गर्भवती होने की जानकारी होने पर आरोपित ने जबरिया गर्भपात करा दिया। इसके कुछ दिन बाद युवक शादी से इनकार करने लगा। यह देख युवती आरोपित के घर पहुंच गई और रहने की बात कहने लगी। वहां युवक के शादीशुदा होने की जानकारी हुई। इसके बाद युवक की पत्नी व परिवार के सदस्यों ने मारपीट कर उसे भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इस संबंध में कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बरहज थाना क्षेत्र के करमवार मठिया निवासी रामकृपाल यादव के खिलाफ दुष्कर्म व उसके पुत्र व पत्नी के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।