{"_id":"65ce636d5155ad88040c9a84","slug":"youth-absconds-with-85-thousand-rupees-from-cash-box-of-cattle-trader-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-119455-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गल्ला व्यवसायी के कैश बॉक्स से 85 हजार रुपये लेकर युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गल्ला व्यवसायी के कैश बॉक्स से 85 हजार रुपये लेकर युवक फरार
विज्ञापन
-पीड़ित व्यवसायी ने थाने में दी नामजद तहरीर
-घटना बनकटा थाना के अकटही बाजार की है
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। बनकटा थाना के अकटही बाजार में बृहस्पतिवार शाम एक गल्ला व्यवसायी की दुकान से एक युवक उस समय 85 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गया, जब दुकानदार लघुशंका करने गया था। वापस आने पर घटना को देखकर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। बाद में व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई।
सोहनपुर बाजार निवासी प्रिंस बरनवाल की अकटही बाजार में गल्ले की दुकान है। एक युवक कैश बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें से 85 हजार रुपये निकाल कर बाइक छोड़कर फरार हो गया। दुकानदार वापस आया तो बक्से का ताला टूटा देखा तथा 85 हजार रुपये गायब थे। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। फरार युवक की पहचान होने के बाद दुकानदार ने युवक बबलू निवासी रुस्तम बहियारी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सीओ भाटपार रानी एसपी सिंह ने बताया कि गल्ला व्यवसायी की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार युवक की बाइक कब्जे में है। युवक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।