फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youngster body found on rail track

Deoria News: रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिला किशोर का शव

Wed, 22 May 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 22 May 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
youngster body found on rail track
मृतक किशोर अर्पित का फाइल फोटो
सोमवार को घर से पढ़ने निकला था किशोर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के पड़री गांव के एक किशोर का शव सोमवार की रात में चकियवा ढाला से 400 मीटर पूरब रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। वह सोमवार को सुबह घर से स्कूल पढ़ने के लिए निकला था। उधर, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के पड़री गांव का रहने वाला अर्पित कुमार यादव (13) पुत्र राघवेंद्र कुमार यादव कंचनपुर स्थित एक पब्लिक स्कूल में आठवीं में पढ़ता था। वह सोमवार को सुबह घर से पढ़ने के लिए स्कूल निकला था। मॉर्निंग स्कूल चलने के नाते रोज एक बजे के करीब छुट्टी हो जाती है, वह डेढ़ बजे तक घर पहुंच जाता था। सोमवार को अपराह्न दो बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने अर्पित की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नही चल सका। परिजनों की तहरीर पर तरकुलवा पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सोमवार को रात में देवरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के चकियवा ढाले से करीब 400 मीटर पूरब रेलवे ट्रैक पर एक क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने उसे मोर्चरी में रखवा दिया। जब मंगलवार को सुबह चकियवा ढाले से पूरब रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में एक शव मिलने की सूचना अर्पित के परिजनों को हुई तो वे लोग अन्य ग्रामीणों के साथ देवरिया मोर्चरी हाउस पर पहुंच गए। जहां उन्होंने शव की पहचान अर्पित के रूप में की। इसके बाद से अर्पित के परिवार में चीख-पुकार मच गई। उधर, मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों के साथ अर्पित के परिजन तरकुलवा थाने पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि किशोर के अपहरण का केस दर्ज किया गया था। इस बीच उसका शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और परिजनों के आरोप के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।



प्राइवेट नौकरी कर परिवार की परवरिश करता है पिता,

किशोर अर्पित की मौत के बाद पड़री गांव में मातम पसरा हुआ है। पिता राघवेंद्र कुमार यादव मुरादाबाद में प्राइवेट जॉब कर परिवार की परवरिश करते हैं। दो भाइयों में अर्पित बड़ा था, छोटा भाई प्रियांशु (9) है। मां पुनीता यादव बड़े बेटे की मौत के सदमे से उबर नहीं पा रही हैं। रह-रहकर वह बेहोश हो जा रही हैं। पिता राघवेंद्र कहते हैं कि इतना छोटा बच्चा अकेले उतनी दूर कैसे चला गया, समझ से परे है। उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed